आज यानी 22 मार्च की सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 6:00 तक दिल्ली का आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। DMRC के मुताबिक, यह फैसला दिल्ली पुलिस के कहने पर लिया गया है। इसके अलावा आज कई रूट पर ट्रैफिक का भी असर देखने को मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
Service Update
On advice of Delhi Police, ITO Metro station will remain closed from 08:00 AM to 06:00 PM today i.e, 22nd March 2024.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 22, 2024
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस-
इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ही यह फैसला गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई अपडेट के मुताबिक, आज विशेष व्यवस्था की वजह से मोतीलाल नेहरू मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और जनपथ पर यातायात प्रभावित रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को अगली सूचना तक इन रास्तों से बचने की सलाह दी है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी देश के लोकतंत्र की हत्या है और तानाशाही की घोषणा है।
Traffic Alert
On 22.03.2024, Due to Special arrangements, Traffic may remain affected on Krishna Menon Marg, Motilal Nehru Marg, Janpath, Dr. APJ Abdul Kalam Road.Commuters are advised to avoid these stretches till further notice.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) March 22, 2024
शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार-
ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की शाम शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था और एजेंसी के मुख्यालय ले गई। इसी के चलते केजरीवाल के घर और बीजेपी के दफ्तर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसका असर आज दिनभर ट्रैफिक पर पड़ सकता है। इसके अलावा अतिशि ने भी कहा है कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के विरोध के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। कोर्ट में हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- फिलहाल देश की सुपर पावर हैं CJI चंद्रचूड़, मोदी और संसद से भी वे कैसे हैं बड़े जानें
केजरीवाल के आवास बाहर के बाहर प्रदर्शन-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 घंटे की पुछताछ के बाद दिल्ली के शराब घोटाले मामले में कल गिरफ्तार किया गया। इससे पहले केजरीवाल के आवास बाहर के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंत्री अतीशी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे, सरकार चाहे जेल से ही क्यों ना चलानी पड़े। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ केस फाइल करने की भी बात कही है। मंत्री आतिशी का कहना है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे और वह ही रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal को 2 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार, AAP नेता ने कहा जेल से..