हाल ही में रांची से एक मामला सामने आया है, जहां पर लोग फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगा करते थे। इस गिरोह का पर्दाफाश रांची के पुलिस ने किया है। यह गिरोह नकली जेवर सड़क पर फेंक देते थे। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास डेढ़ लाख नगद समेत बहुत से नकली जेवर बरामद किए गए हैं। ठगी को अंजाम देने के लिए अपराधी पुलिस की वर्दी पहने फर्जी पुलिसकर्मी भी बन जाते थे। रांची के एसपी के द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम के द्वारा गिरोह के तीन सदस्य लोग लुकमान खान, आरिफ कमाल और जबीउल्ला खान को गिरफ्तार किया गया है।
नकली सोने का कंगन-
गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास डेढ़ लाख नगद, पुलिस की वर्दी, फर्जी आधार कार्ड और 6 पीस नकली जेवर बरामद हुए हैं। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार का कहना है कि यह गिरोह रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक्टिव था, जो कि लोगों से ठगी किया करते थे। ठगी करने के लिए सबसे पहले गिरोह का एक अपराधी सड़क पर नकली सोने का कंगन गिरा देता था। उसके बाद अगर कोई व्यक्ति सदस्य आगे चलने वाले व्यक्ति को यह बताता था कि उसके पॉकेट से सोने का कंगन गिर गया है।
दूसरा अपराधी पुलिस के वेश में-
तब व्यक्ति यह बताता था की कंगन उसका नहीं है, वह अपराधी उसे यह झांसा देता था कि सड़क पर गिरा कंगन किस काम का है। आप कुछ पैसे दे दो और कंगन ले लो। अपराधी के इस झांसे में आकर जब कोई व्यक्ति या महिला कंगन खरीद लेते थे, तभी दूसरा अपराधी पुलिस के वेश में आता था और दोनों को पकड़ लेता था। उसके बाद डराने धमकाने का सिलसिला जारी हो जाता था।
गिरोह बहुत शातिर-
फर्जी पुलिस वाले सभी को थाने ले जाने की बात कहने लगते थे और वही दूसरा आरोपी कंगन खरीदने वाले राहगीर को जेल जाने की बात कह कर डरने लगता था। फिर अपराधी राहगीर से पैसे की ठगी कर लेते थे। ठगी करने वाला गिरोह इतना शातिर था कि वह लोगों को डरा धमका कर उनके एटीएम से भी पैसे निकलवा लेता था। रांची एसपी चंदन कुमार का कहना है कि पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम का गठन हुआ और इन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें- फिलहाल देश की सुपर पावर हैं CJI चंद्रचूड़, मोदी और संसद से भी वे कैसे हैं बड़े जानें
हमेशा सतर्क रहना चाहिए-
इसलिए आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए और अगर आपने कोई अपराध नहीं किया। उसके बाद भी कोई आप पर जबरदस्ती इलाज़ाम लगाए या फिर आपको अपराध जो आपने नहीं किया को कबूल करने के लिए जबरदस्ती करे तो आपको सीधा पुलिस थाने से संपर्क करना चाहिए। अगर कोई पुलिस वाला ही ऐसा करे तो भी आपको डरने की ज़रुरत नहीं है। आप उससे भी बड़े अफसर के पास जाकर उसकी शिकायत कर सकते हैं। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपको कभी भी सड़क पर पड़ी चीज़ नहीं उठानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में AAP का विरोध प्रदर्शन, ये मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद