Good Luck Charm: वास्तु शास्त्र में हमेशा कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जाता है, जिससे घर में सुख समृद्धि आती है, इन चीजों को घर में रखने से गरीबी और दुख दूर हो जाते हैं, हमेशा सुख समृद्धि रहती है और घर में खुशहाली का माहौल भी बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहा हैं, जिन्हें घर में रखने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
धातु का कछुआ-
कछुए को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है, इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भी इसे काफी अच्छा माना गया है। घर में वास्तु के हिसाब से धातु के कछुए को रखना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में कछुए का संबंध भगवान विष्णु से है और सोने चांदी या पीतल का कछुआ घर की उत्तर दिशा में स्थापित करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
मुख्य द्वार-
इसके अलावा आपके घर के मुख्य द्वार भी आपके घर की ऊर्जा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्य दरवाजे पर आपको रोजाना रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए। शुभ मुहूर्त जैसे पुष्य नक्षत्र में चांदी का स्वास्तिक चौखट पर लगाना चाहिए। चौखट के ऊपर बीचों-बीच इसे लगाएं। इससे धन वृद्धि होती रहती है और घर में शांति का माहौल बना रहता है।
श्री यंत्र की स्थापना-
इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रीयंत्र को काफी खास माना जाता है, इससे घर में विधि विधान से श्रीयंत्र रखना और उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी, हमेशा आपके घर में वास करती हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में खुशखली रहती है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: ये आदतें इंसान को कभी नहीं होने देती सफल, आज ही छोड़ें
गोमती चक्र-
इसके साथ ही घर में गोमती चक्र रखना भी काफी फायदेमंद होता है। घर में शुभ मुहूर्त या फिर शुक्रवार को 11 गोमती चक्र घर पर लाएं, उसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में इसे अर्पित करें और इसकी पूजा करें। फिर गोमती चक्र को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं, उसे जगह पर रख दें, इससे आपके घर में बढ़ोतरी होती रहेगी।
दक्षिणावर्ती शंख-
इसके साथ ही घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना भी काफी शुभ माना जाता है। आप शुक्रवार के दिन विधि-विधान से पूजा करके घर में दक्षिणावर्ती शंख को स्थापित करें। उसके बाद रोजाना उसकी पूजा करें, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमेशा आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Dream Interpretation: सपने में हुए हनुमान जी के दर्शन? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र