अगर आप दिल्ली-फरीदाबाद के बीच में सफर करते हैं, तो यह खबर आप ही के लिए है। राजधानी दिल्ली में मथुरा रोड पर सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम होने वाला है, जो की 10 जून से शुरू होगा, जिसके चलते 60 दिनों के लिए चार अलग-अलग चरणों में फ्लाईओवर के हिस्सा को बंद किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पहले यह काम जून 2023 में ही होना था, लेकिन उस समय काम नहीं हो पाया। इसके बाद बीती 1 मई का समय तय किया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसकी अनुमति नहीं दी गई।
मरम्मत कार्य चार चरणों में पूरा-
मथुरा रोड से रोजाना लाखों गाड़ियां दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर करती है, व्यस्त समय पर यहां वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है, इसकी वजह से मरम्मत कार्य चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पूरी तरह से फ्लाईओवर पर बंद नहीं होगा। सिर्फ एक दिशा में ही फ्लाईओवर की आधी लेन बंद की जाएगी। जबकि आधी लेन पर गाड़ियां चालू रहेगी।
आश्रम से फरीदाबाद-
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने की दिशा में मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में इसी दिशा के बचे हुए आधे फ्लाईओवर के मरम्मत होगी, फिर तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने की दिशा में मरम्मत कार्य किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- क्या BJP वोटर्स को बांट रही है शराब, दारु की बोतल पर लगी भाजपा नेताओं की फोटो, वीडियो वायरल
इन रास्तों पर जाने से बचें-
वैकल्पिक रास्तों की लिस्ट अभी तैयार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को यहां जाम का सामना करना पड़ सकता है। खास तौर पर सरिता विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, बदरपुर, कालिंदी कुंज, ओखला, फरीदाबाद आदि जगह आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार में फिर गरमाई राजनीति, पीएम मोदी के सांतवे दौरे को लेकर RJD ने कही ये बड़ी बात