Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा को महत्वपूर्ण माना जाता है, तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है और यह घर की नकारात्मकता को दूर करता है। इसके अलावा तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। लेकिन घर में तुलसी का पौधा रखने के कुछ नियम भी होते हैं, जैसे कि तुलसी को कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें तुलसी के पास रखना नहीं चाहिए। तुलसी का सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपको तुलसी के पास किन-किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, जिससे कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ना सके।
Tulsi के पास शिवलिंग-
हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक, तुलसी के पास कभी भी शिवलिंग को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि तुलसी का पौधा भगवान विष्णु का बहुत प्रिय माना जाता है। इसलिए भगवान शिव से जुड़ी चीजों के पास इसे रखने से बचना चाहिए, तुलसी के पास शालिग्राम रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
Tulsi के पास जूते और चप्पल-
न्यूज़18 के मुताबिक, तुलसी के पौधे के पास कभी भी जूते और चप्पलों को नहीं रखना चाहिए। अगर तुलसी के पास जूते चप्पल रखे हैं, तो यह न सिर्फ माता तुलसी का अपमान होता है। बल्कि मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसलिए गलती से भी तुलसी के पास जूते चप्पल ना रखें।
झाड़ू, पोछा या वाइपर-
आपको कभी भी ऐसी किसी भी चीज को तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए, जिससे आप साफ सफाई करते हैं। जैसे कि झाड़ू, पोछा, वाइपर इत्यादि को तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। अगर आप इसे तुलसी के पास रखते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
ये भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2024: कब रखा जाएगा वट सावित्रि का व्रत, यहां जानें तिथि, शुभ मुहुर्त, महत्व..
सिगरेट या शराब-
इसके अलावा अक्सर तुलसी के पौधे को बालकनी में रखा जाता है और तुलसी के पास सिगरेट, शराब आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान विष्णु आपसे नाराज हो सकते हैं और कभी भी सिगरेट शराब या मांस का सेवन करने से तुलसी के पास बचना चाहिए।
कूड़ादान-
इसके साथ ही अगर आपके घर में तुलसी के पास कोई कूड़ादान रखा है या तुलसी के पास आप कूड़ा रखते हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी नाराज होती है, इससे घर में की सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: शरीर के इन अंगों पर तिल होता है बेहद शुभ, धन-संपत्ति की नहीं..
 
					 
							 
			 
                                 
                             