Salman Khan: कुछ समय पहले से ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। अब इस हमले की नई साजिश के सिलसिले में रविवार को हरियाणा में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम दीपक उर्फ जॉनी वाल्मीकि है। इसे लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि हरियाणा पुलिस का कहना है की नवी मुंबई पुलिस द्वारा खुफिया जानकारी दिए जाने के बाद आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया।
लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की साजिश-
ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले हफ्ते नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान को निशाना बनाने की लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की साजिश का पर्दाफाश किया था। यह घटना सलमान खान के घर गोलीबारी मामले के कुछ हफ्ते बाद हुई थी। जिसमें दो शूटरों ने बॉलीवुड एक्टर के बांद्रा आवास पर बहुत सी गोलियां चलाई थी। इस हमले ने उनके फैंस और महाराष्ट्र सरकार को झकझोड़ कर रख दिया था, जिसके बाद मामले की व्यापक जांच के आदेश दिए थे।
Salman Khan को धमकी-
ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले काफी समय से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी दी जा रही है। कुछ समय पहले शब्द सलमान खान के पिताजी सलीम खान सुबह जोगिंग के लिए जाते थे तो उन्हें बैंक पर 1 दिन की बड़ी चिट्ठी दी जाती थी। इसमें लिखा होता था की सलमान खान को मार दिया जाएगा। अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई की सलमान खान से दुश्मनी क्यों हुई।
ये भी पढ़ें- रवीना टंडन के साथ क्या हुई थी मारपीट? थाने में हुआ समझौता, जानें पूरा मामला
बिश्नोई क्यों सलमान खान का दुश्मन-
यह बात कई साल पुरानी जब अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और उनके कुछ दोस्त शिकार पर निकले थे। वह सभी एक गांव में शिकार के लिए गए थे, जहां पर काला हिरण भी था। शिकार के दौरान लोगों से कथित तौर पर काले हिरण को गोली लग गई इसके बाद उसकी जान चली गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि लॉरेंस बिश्नोई उसी गांव का रहने वाला है। इसके साथ इस गांव में काले हिरण को देवता के रूप में पूजा जाता है। जिसके कारण इसी का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान का दुश्मन बन गया।
ये भी पढ़ें- Kanguva: सूर्या की कंगुवा कब होगी रिलिज़? मेकर्स ने पोस्पोन की..