Amul: अगर आप किसी तरह के बिजनेस को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आए हैं। इसमें घाटा होने का चांस बहुत ही कम है, यह एक ऐसा बिजनेस है जो की सदाबहार होता है। क्योंकि दूध और इससे बने प्रोडक्ट बाजार में तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग इस कारोबार में निवेश कर बढ़िया मुनाफा भी कमा रहे हैं। देश की बड़ी दूध डेयरी कंपनी में से एक अमूल सभी लोगों को अपने साथ मिलकर काम करने का मौका दे रही है।
Amul की फ्रेंचाइजी-
अमूल अपनी फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए लोगों को अपने साथ जोड़ रही है, ऐसे में कोई भी अपने इलाके में अमूल की फ्रेंचाइजी लेकर अमूल पार्लर खोल सकता है। अमूल बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। इसके अलावा अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं होता।
कितने रुपए का निवेश ?
यह बिज़नेस 2,000,00 से लेकर 6 लाख रुपए तक में आसानी से शुरू किया जा सकता है। कारोबार की शुरुआत में ही खासा अच्छा प्रॉफिट कमाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने करीब 5 से 10 लाख रुपए तक कमाए जा सकते हैं, हालांकि यह जगह पर निर्भर करता है।
दो तरह की फ्रेंचाइजी-
अमूल की ओर से दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर की जाती है, पहली यह होती है कि अमूल पार्लर या अमूल की फ्रेंचाइजी या अमूल आउटलेट और दूसरी अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी होती है। अगर आप पहले वाली में निवेश करते हैं, तो उसके लिए आपको 2 लाख तक देने होंगे।
वहीं दूसरी में आपको 5 लाख तक का निवेश करना होता है। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25000 से लेकर 50000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। अमूल आउटलेट होते हैं, जहां उनके प्रोडक्ट की पूरी रेंज उपलब्ध होती है। इसे खोलने के लिए आपको कम से कम 100 स्क्वायर फीट की जगह की जरूरत पड़ती है।
ये भी पढ़ें- चुनाव खत्म होते ही शुरु हुई महंगाई की मार, Amul Milk के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, सैंडविच से पिज़्ज़ा, हॉट चॉकलेट, ड्रिंक पर 50 फीसदी का कमीशन देती है। वहीं अगर प्रीपेड आइसक्रीम की बात की जाए तो इस पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्ट पर कंपनी 10 फीसदी का कमीशन देती है।
FSSAI से लाइसेंस-
FSSAI से आपको लाइसेंस लेने की जरूरत होगी, यह एक 15 डिजिट का रजिस्ट्रेशन नंबर होता है, जो कि यह सुनिश्चित करता है कि आपके यहां तैयार किए जाने वाले खाने के सामान FSSAI की क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करता है। अगर आप अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप रिटेल retail@amul.com पर मेल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये कंपनी कर रही है सिर्फ 123 दिन में मनचाहा घर बनाने का वादा, नई टेक्नोलॉजी…