Delhi: अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के इलाके में रहते हैं, तो आपको यह जरूर पता होगा कि गर्मी के बाद बारिश होने पर मौसम कितना सुहावना हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी बारिश में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए हम कुछ बेहतरीन ऑप्शंस लेकर आए हैं। जहां की ट्रिप आपको बारिश में बेहतरीन मौसम का लुफ्त दे सकती है। वह जगह कौन सी है जहां आप घूमने जा सकते हैं, आईए इसके बारे में जानते हैं-
उत्तराखंड का लैंसडाउन-
बारिश के मौसम में उत्तराखंड का लैंसडाउन बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह गढ़वाल क्षेत्र में मौजूद है और इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता बारिश में दुगनी हो जाती है। प्राचीन नजारों और सुंदर वातावरण वाला लैंसडाउन भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। यहां ट्रैकिंग करना एक बहुत बढ़िया ऑप्शन अनुभव होता है। गर्मी के मौसम में यहां मौसम बहुत ही सुहावना रहता है। दिल्ली में लैंसडाउन की दूरी 270.6 किलोमीटर है। यहां से आप बस या कार के जरिए भी जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश का नाहन-
इसके अलावा आप हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर जा सकते हैं, जो शिवालिक रेंज के बीच एक छोटा सा शहर है। प्रकृति का बेहतरीन अनुभव करने के लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शानदार वातारण आपका मन मोह लेगा। ऐसे मौसम में घूमने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। दिल्ली से नाहन की दूरी 215 किलोमीटर है। जहां पर आप 5 घंटे के सफर तय कर आराम से पहुंच सकते हैं। यहां की राजश्री रेणुका झील शहर का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा रेणुका वन्य जीव पार्क और अभ्यारण रानी, चूड़धार मां बाला सुंदरी मंदिर आप जा सकते हैं। नाहन में पास में एक रेलवे स्टेशन है, जबकि इसके सबसे पास का एयरपोर्ट चंडीगढ़ में है।
ये भी पढ़ें- Jamun Side Effects: इन लोगों के लिए जामुन हो सकता है खतरनाक? ज़हर के समान…
मोरनी हिल्स-
इसके अलावा आप हरियाणा के पंचकूला के बाहरी इलाके मोरनी हिल्स में जा सकते हैं। यह पंचकूला के बाहरी इलाके में चंडीगढ़ के करीब मौजूद एक हील स्टेशन है। यह हरियाणा का एकमात्र हील स्टेशन होने की वजह से यहां काफी भीड़-भाड़ रहती है। यहां की प्राकृती बारिश में मौसम में खिल जाती है। इसके अलावा यह जगह प्रकृति और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए काफी परफेक्ट है। आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अभ्यारण से कुछ ही मीटर की दूरी के पास का मेट्रो स्टेशन सुल्तानपुर है। दिल्ली से इस जगह की दूरी 50 किलोमीटर है।
ये भी पढ़ें- घर की इस दिशा में रखें ज़ेड प्लांट, नहीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान