Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें जबरदस्त लड़ाइयां देखने को मिलती हैं। कभी मेट्रो में तो कभी स्कूल में और इन वीडियो को देखने के बाद आप लोग भी हैरान रह जाते हैं, कि ऐसी जगह पर यह लोग आपस में इतना कैसे लड़ सकते हैं। यह घटना महाराष्ट्र के एक अदालत की बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब महिला जज ने अधिवक्ता के मंगेतर को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया, जिसकी वजह से एक महिला पुलिस अधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों को अलग करना पड़ा।
जज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन-
घटना के विवरण के मुताबिक, मामला महाराष्ट्र के एक जिले की अदालत का है। महिला वकील के मंगेतर के खिलाफ चल रहे मामले में जज ने जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था। जिसको सुनते ही अधिवक्ता नाराज़ हो गई और जज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो जल्द ही एक हथापाई में बदल गया। दोनों के बीच में पहले तीखी बहस हुई और फिर बात हथापाई तक आ गई।
महिला पुलिस अधिकारी-
वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जज के खिलाफ आपत्ति जताते हुए गुस्से में आकर उन पर वकील ने आरोप लगाया। जज ने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन हाथापाई की स्थिति ने अदालत के माहौल को पूरी तरह से अशांत कर दिया। महिला पुलिस अधिकारी ने महिलाओं की भूमिका और उनकी सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- इंडिगो के पायलट ने दिया यात्रीयों को सरप्राइज, फ्लाईट की विंडो से करवाए राम सेतु.., देखें वीडियो
न्यायाधीश और अधिवक्ता-
जहां एक ओर भारतीय अदालत में महिलाएं न्यायाधीश और अधिवक्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटनाएं भी अदालत की गरिमा को प्रभावित करती हैं। इस घटना के बाद न्यायपालिका और कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। न्यायालय के लिए यह घटना एक चेतावनी है, कि कोर्ट में विवादों का निपटारा शांतिपूर्ण और व्यवसायिक तरीके से करना चाहिए, जिससे कि न्याय और कानून की प्रतिष्ठा बनी रहे।
ये भी पढ़ें- Delhi Metro में हाथापाई तक पहुंची कहासुनी, यात्री ने की शख्श की चप्पल से पिटाई, देखें वीडियो