Housefull 5: एक बार फिर बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हाउसफुल दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है और इस बार फिल्म में कुच नए चेहरों की एंट्री हो रही है। इस फिल्म के नए पार्ट हाउसफुल 5 में चित्रांगदा सिंह और डिनो मोरिया की एंट्री होने वाली है। उनकी एंट्री की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जानें वालीं चित्रांगदा और डिनो ऑफिशियल तौर पर फिल्म की कास्ट में शामिल हुए हैं।
शूटिंग 15 सितंबर से शुरू-
इसके साथ ही चित्रांगदा एक अहम रोल को निभाते हुए नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो चित्रांगदा सिंह 2 महीने के लंबे शेड्यूल के लिए लंदन रवाना होंगी, जहां फिल्म की शूटिंग के एक पार्ट के रूप में क्रूज पर भी शूटिंग होगी। हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होगी और यह लंदन में 45 दिनों तक चलेगी। डिनो मोरिया भी जल्द ही लंदन में फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे।

लंदन में फिल्म की शूटिंग-
इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्देशन का काम तरुण मनसुखानी ने संभाला है। लंदन में फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर से शुरू होगी। चित्रांगदा और डिनो की एंट्री ने स्टार-स्टडेड कास्ट में नई एनर्जी भर दी है, जिसमें पहले से ही अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने क्यों कहा उन्हें दीपिका जैसी बेटी चाहिए
कॉमेडी का लेवल-
हाउसफुल के हर नई पार्ट के साथ कॉमेडी का लेवल और भी ऊंचा होता चला गया है। इस बार जैकी श्रॉफ के साथ चित्रांगदा और डिनो की एंट्री ने फिल्म को नया रंग दिया है। ढेर सारी हंसी और अनदेखे नज़ारों के साथ यह फिल्म 2025 में दर्शकों के सामने एक बड़ा मनोरंजन लेकर आने के लिए तैयार है। हाउसफुल 5 में जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी, जो फिल्म को और भी अट्रैक्टिव बनाएंगी।
ये भी पढ़ें- अपने पिता की मौत पर पहली बार क्या बोली Malaika Arora!