Choreographer Jani Master: जेलर, पुष्पा 1 और स्त्री टू जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ करने वाले जानी मास्टर को यौन उत्पीड़न के मामले में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बादशाह उर्फ जानी मास्टर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक 21 वर्षीय लड़की ने कोरियोग्राफर पर आरोप लगाया है, कि जानी ने उसके साथ कई प्रोजेक्ट पर काम किया था और वह पिछले कुछ महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। लड़की ने हैदराबाद पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही करते हुए, कोरियोग्राफर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की थी।
बेंगलुरु से गिरफ्तार-
इस स्त्री 2 के गाने आज की रात के कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धाराओं के आधार पर केस दर्ज किया। इसके बाद से उन्हें गोवा में नहीं बल्कि बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही जानी को गैर जमानती दंड दिया जाएगा। 16 सितंबर को 21 साल की एक लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने जानी के खिलाफ शोषण का केस दर्ज किया था।
महिला का यौन शोषण-
राय दुर्गम पुलिस स्टेशन में जानी मास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानी पर यह आरोप लगा था, कि उसने 6 साल तक आउटडोर शूटिंग के दौरान और अपने घर पर अलग-अलग शहरों में कई बार महिला का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं यह मामला सबसे पहले तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा की महानिदेशक शिखा गोयल के सामने उठाया गया था।
ये भी पढ़ें- AAP की ये नेता होंगी सलमान खान के शो Bigg Boss18 में शामिल, निया शार्मा की भी एंट्री..
पुलिस में मामला दर्ज कराने की सलाह-
जिन्होंने पीड़िता को पुलिस में मामला दर्ज कराने की सलाह दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि जानी मास्टर तेलुगू फिल्मों के फेमस कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया है। जानी ने अल्लू अर्जुन, थालापति विजय और सलमान खान जैसे स्टार्ट के गाने भी कोरियोग्राफ किए हैं। बॉलीवुड में उन्होंने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया टाइटल ट्रैक, स्त्री 2 से आज की रात और जय हो फिल्म का फोटोकॉपी जैसे गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय के हाथ में नहीं दिखी शादी की अंगूठी, तलाक की अफवाहों पर बिग बी ने भी तोड़ी चुप्पी..