Navratri Upay: शारदीय नवरात्रि के पावन 9 दिनों की शुरुआत हो चुकी है और माता का आगमन भी हो चुका है। ऐसे में नवरात्रि में माता के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि का ये पावन त्योहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होता है, जो नौ दिनों यानी नवमी तिथि तक मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि दौरान माता रानी नौ दिनों तक अपने भक्तों के बीच पृथ्वी लोक में रहती हैं और उनकी सारी परेशानियों को दूर कर देतीं हैं। आईए जानते हैं की आपको नवरात्रि के दिनों में कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे आप माता रानी की कृपा पा सकते हैं।
विशेष उपाय (Navratri Upay)-
मान्यताओं के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से माता रानी प्रसन्न हो जाती है और भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करती हैं। अगर आप भी नवरात्रि में यह उपाय करते हैं, तो धन संपत्ति में वृद्धि होगी और साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का वास होगा। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो नवरात्रि में चांदी का सिक्का घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
कुछ विशेष उपाय-
वहीं अगर आपके घर में अभी तक तुलसी का पौधा नहीं है, तो नवरात्रि के दिनों में आप तुलसी का पौधा घर ला सकते हैं। नवरात्रि के पावन पर्व पर तुलसी का पौधा लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि तुलसी जी के सामने नवरात्रि के दौरान दीपक जलाने से माता जगदंबा प्रसन्न होती हैं। जिससे आपके घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- अब यूट्यूब पर नहीं होंगे प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन और सत्संग? जानें
माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति-
नवरात्रि के दौरान माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति घर लाना शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है, कि नवरात्रि में मां दुर्गा की स्वरूप देवी लक्ष्मी भी होती हैं और ऐसी स्थिति में पूजा आराधना के स्थान पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना की जा सकती है। नवरात्रि में माता रानी का 16 श्रृंगार करना भी बहुत ही शुभ काम होता है। महिलाओं को नवरात्रि में मां दुर्गा को सोलह सिंगार अर्पित करना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें- Navratri 2024: कब है कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त, यहां जानें पूजा विधि और..