Dhanteras 2024: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर साल धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है और इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इससे जीवन में आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। ऐसा कहा जाता है, कि इस शुभ दिन पर कुबेर देव की पूजा से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और इसके साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।
ये चीज़ें ना खरीदें (Dhanteras 2024)-
धनतेरस के शुभ अवसर पर नुकीली चीजें, जैसे कांच, चाकू, कैंची, चीमनी, मिट्टी, प्लास्टिक, स्टील, लोहा, अल्युमिनियम आदि वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि इससे घर में दुर्भाग्य का आगमन होता है। इसके अलावा इस दिन काले वा नीले वस्त्र, काला कंबल और तेल आदि खरीदना अशुभ माना जाता है। वहीं इस दिन जूते या चमड़े की चीज भी नहीं खरीदनी चाहिए।
खाली मिट्टी का बर्तन (Dhanteras 2024)-
क्योंकि जूते शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए शनि से संबंधित कोई भी वस्तु शुभ नहीं मानी जाती। इसके साथ इस दिन खाली मिट्टी का घड़ा भी घर नहीं लाना चाहि। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खाली मिट्टी का बर्तन या सुराही लाने से घर की बरकत चली जाती है। ऐसे में इसे चावल, गेहूं जैसे किसी भी अनाज से भर लें, फिर इसे अपने घर में लाएं।
ये भी पढ़ें- इस दिवाली से पहले घर ले आएं ये पौधे,पैसों की होगी बारिश, परेशानी होगी दूर
शुभ मुहुर्त-
हिंदू पंचांग की मानें, तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 से शुरू होगी, वही इस तिथि का समापन 30 अक्टूबर की दोपहर 1:15 बजे पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए, धनतेरस 29 अक्टूबर मनाया जाएगा। वहीं इस दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त संध्या काल 6:31 बजे से शुरू होकर 8:30 बजे तक रहेगा। ऐसे में पूजा के दौरान समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- अनिरुद्धाचार्य ने क्यों मांगी सभी सनातनियों से माफी, कहा सनातन का प्रचार..