Maharashtra MVA: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह कहना है, राजनीति में त्याग की कोई जगह नहीं होती। यह बात उन्होंने महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर कही थी, राजनीति दो नदी की धारा है, अपने हिसाब से अपना रास्ता बना देती है, रास्ते में रुकावट मिली, तो किनारे से निकाल लेती है। वहीं महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी इसी रास्ते पर है, पार्टी ने उप चुनाव में कांग्रेस के साथ, जो किया वह सबके सामने है। अब कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी पर वही दाव चल दिया है। जैसे को तैसा वाले फार्मूले पर इस खेल में कांग्रेस के साथ उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना भी शामिल है। वहीं शरद पवार जरूर चाहते हैं, की बात ना बिगड़े और सब साथ मिलकर रहें।

अखिलेश यादव महाराष्ट्र के दौरे पर-
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि अखिलेश यादव इसी महीने दो दिनों के महाराष्ट्र के दौरे पर थे, जिस दौरान समाजवादी पार्टी ने पांच टिकटों की घोषणा की। अपने दो उम्मीदवार के लिए अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार भी किया। लखनऊ रवाना होने से पहले, उन्होंने कम से कम 12 विधानसभा सीटों पर लड़ने की दावेदारी पेश की थी। इससे पहले उन्होंने पार्टी के पांच सीनियर नेताओं को ऑब्जर्वर बना दिया था और पार्टी के सभी सांसद एक साथ मुंबई गए थे। लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में फुल एक्शन में बनी हुई थी, कि लोकसभा चुनाव की तरह ही पार्टी महाराष्ट्र चुनाव में इतिहास बनाने वाली है।
आज की स्थिति-
अब जरा आज की स्थिति पर ध्यान करें, तो महा विकास अघाड़ी के घटक दल सीटों के बंटवारे पर आपस में बातचीत कर रहे थे। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना, शरद पवार वाली एनसीपी और साथ ही कांग्रेस ने आपस में ज्यादातर सीटें बांट ली। लेकिन समाजवादी पार्टी की डिमांड पर किसी ने कोई बात नहीं की। समाजवादी पार्टी ने फिर अकेले ही चुनाव लड़ने की धमकी दी, पर कुछ भी घंटे बाद संविधान और देश बचाने के नाम पर पार्टी ने अपना स्टैंड बदल लिया या फिर यूं कहे कि बदलना पड़ा। अब्बू आजमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं, कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।। महा विकास अघाड़ी अटूट है, हम गठबंधन के साथ रहेंगे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस की महाराष्ट्र में बढ़ी टेंशन, पार्टी के प्रत्याशी ने क्यों वापस किया टिकट?
महा विकास अघाड़ी ने दो सीटें छोड़ी-
समाजवादी पार्टी के लिए महा विकास अघाड़ी ने दो सीटें छोड़ी हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव तीन और विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। पार्टी औरंगाबाद और मालेगांव में भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में थी। लेकिन अब पार्टी ने बैक गियर ले लिया है, अब पार्टी का कहना है कि महाविकास अघाड़ी उनके प्रस्ताव पर विचार करेगी। जबकि अब तक वह यही दावा कर रहे थे, कि समाजवादी पार्टी हर हर हाल में अपने सिंबल पर 25 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। हालांकि अब समाजवादी पार्टी का क्या होगा, क्या पार्टी आगे टिकट नहीं देगी, जिन तीन उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है वह क्या करेंगे। यह बड़ा सवाल है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra महायुति में चल रहा है बड़ा खेल, बीजेपी के पांच नेताओं ने क्यों छोड़ी पार्टी?