Dhanteras Upay: साल 2024 की दिवाली को लेकर लोगों में बहुत सा कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है, जो अब तक दूर हो ही गया होगा। इस साल दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस का सेलिब्रेशन यानी कि इस बार 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं की मानें, तो समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर बाहर आए थे। शायद इसी वजह से इस दिन बर्तन खरीदा जाता है। जिसे शुभ माना गया है, दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है।
धनतेरस के दिन नमक खरीदें-
धनतेरस पर चांदी, सोना, झाड़ू, पीतल, धनिया, गोमती चक्र आदि खरीदना काफी शुभ माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि धनतेरस के दिन नमक भी खरीदना चाहिए। अगर आपने पहले ऐसा नहीं किया, तो इस साल धनतेरस पर नमक का एक पैकेट जरूर खरीद लें। ज्योतिष के मुताबिक, धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो धनतेरस के दिन नमक का पैकेट आप खरीद सकते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। इसी नमक का भोजन में इस्तेमाल करें, आपकी जानकारी के लिए बता दें, की घर की दरिद्रता धनतेरस के दिन नमक खरीदने से दूर हो जाती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार-
घर में सुख समृद्धि आती है, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है और वह प्रसन्न होती हैं। अगर घर में बीमारी, कष्ट या रोग है तो वह भी दूर हो जाते हैं। घर में आर्थिक स्थिति सही बनी रहती है। धन की प्राप्ति होती है, नमक खरीदते वक्त एक बात का जरूर ध्यान रखना है। आपको अपने खुद के कमाए पैसे से ही खरीदना है, उधार या कर्ज लेकर नहीं। धनतेरस के दिन आप किसी दूसरे से भी नमक ना मांगे। इसके साथ ही धनतेरस पर नमक के कुछ उपाय भी बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें- इस दिवाली से पहले घर ले आएं ये पौधे,पैसों की होगी बारिश, परेशानी होगी दूर
नमक के उपाय-
जैसे आप पानी में नमक डालकर पोछा लगा सकते हैं, इससे ग्रह कलेश दूर हो जाता है। परिवार में सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़ा मन मोटाव दूर रहता है। नमक वाले पानी से पोछा लगाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक का संचार होता है। एक शीशे की कटोरी में थोड़ा सा नमक डालकर उसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा कहा जाता है, कि इससे धन दौलत में कमी नहीं आती। आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, थोड़ा नमक हथेली में लेकर अपने सिर के ऊपर से तीन बार घूमाकर इसे अपने शॉप या बिजनेस करने वाली जगह के बाहर डाल दें। व्यापार में फायदा और मुनाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras पर भूल से भी ना खरीदें ये चीज़ें, रुक जाएगी बरकत, झेलनी पड़ेगी बड़ी परेशानी