Devendra Fadnavis: संसद सत्र के दौरान अक्सर राहुल गांधी को लाल रंग के संविधान की किताब लेते हुए देखा गया है। इन दिनों वह फिर से इसे दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कि अराजकता फैलाने वालों के साथ राहुल गांधी हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आ रहे हैं और इस दौरान उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को भी निशाने पर लिया है। फडणवीस ने यह दावा किया है, कि राहुल गांधी के आसपास कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं, जो अराजकता फैलाने का काम करते हैं।
संविधान की किताब-
फडणवीस का कहना है, कि जिस भारत जोड़ो ग्रुप का गठन किया गया है, उसमें कई वामपंथी संगठन हैं। इसकी कार्यप्रणाली और लक्ष्य अराजकता फैलाना है। राहुल गांधी संविधान की किताब दिखाते हैं, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन सवाल ही होता है कि वह लाल रंग की संविधान की किताब क्यों दिखा रहे हैं। क्या इस किताब के माध्यम से वह किसी को चेतावनी देना चाहते हैं।
अराजकता फैलाने की कोशिश-
संविधान का मतलब है व्यवस्था, लेकिन लाल किताब दिखाकर वह अराजकता फैला रहे हैं। देवेंद्र फणनिवेश का कहना है, कि संविधान और भारत जोड़ो के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इसे शहरी नक्सलवाद से जोड़ते हुए कहा, कि यह प्रयास लोगों के दिमाग को प्रदूषित करने का है। उन्होंने कहा, कि इस तरह की कोशिशों से देश की संस्थाओं और व्यवस्थाओं पर लोगों का विश्वास घटेगा। जिससे कि देश की एकता और अखंडता को खतरा है। हालांकि राहुल गांधी ने इसका जवाब देते हुए कहा, कि वह नागपुर में होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा ज़रुर लेंगे।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने 5 नेताओं को क्यों किया पार्टी से बाहर? जानें
संविधान सम्मान सम्मेलन-
इस सम्मेलन में वह कांग्रेस के गढ़ के प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। 6 नवंबर को नागपुर में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल गांधी भाग लेने वाले हैं। इस कार्यक्रम में एनसीपी अध्यक्ष पवार और उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। इस सबके बीच देवेंद्र फडणवीस का कहना है, कि राहुल गांधी के लिए इस तरह के ब्रह्म फैलाने की रणनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। खासकर लोकसभा चुनाव के दौरान फैलाए गए भ्रम की लोगों अब पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नाटक को अब नहीं सहन करेंगे।
ये भी पढ़ें- UP विधानसभा चुनाव जीतना सीएम योगी के लिए है कितना ज़रुरी? हारने पर आ सकती है..