Hyundai: दीपावली का त्यौहार खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसी ऑटो कंपनियां हैं, जो अपनी कार पर नवंबर 2024 तक भारी छूट दे रही है। इसी छूट के बीच नवंबर 2024 में Hyundai अपनी दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों पर भारी छूट दे रही है। इस ऑफर में Hyundai Ioniq 5 EV और Hyundai Kona EV पर दो लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन दोनों कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं, आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
Hyundai Kona EV-

समाचार वेबसाइट न्यूज़18 के मुताबिक, हुंडई अपनी इन दोनों कारों पर नवंबर के महीने तक कुल 2 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है और Hyundai Kona EV, जो एक इलेक्ट्रिक कार है, कि शुरुआत कीमत 23.84 लाख रुपए एक्स शोरूम है। वहीं Hyundai Kona EV को भारतीय बाजार में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कर माना जाता है। जिसे Hyundai ने भारतीय बाज़ार में साल 2019 में लॉन्च किया गया था। हालांकि जब से कंपनी ने इसे लॉन्च किया है, उसके बाद इस मॉडल में कुछ खास बदलाव नहीं किए गए हैं।
Hyundai Ioniq 5 EV कीमत-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी ब्रेक बिक्री में भी हाल ही के महीने में गिरावट देखने को मिली थी। रिपोट्स की मानें, तो कंपनी ने आने वाले समय में अपनी Creta EV को लॉन्च करने की योजना बना रही है। जिसके चलते Kona EV की बिक्री को बंद किया जा सकता है। वहीं Ioniq 5 EV पर भी Hyundai 2 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। अगर हम Hyundai Ioniq 5 EV स्टैंडर्ड मॉडल के कीमत की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 46.05 रुपए रखी गई है।
ये भी पढ़ें- नई Bajaj Pulser N125 हुई भारत में लॉन्च, कमाल के फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ..
Hyundai loniq 5 EV फीचर्स-
इस इलेक्ट्रॉनिक कार में 72.6kwh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 217bhp की पावर और 350nm का पिक टार्क जनरेट करता है। अपने आधुनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए Hyundai Ioniq 5 EV जानी जाती है। इस 2 लाख रुपए तक की छूट के बाद ग्राहक Hyundai Ioniq 5 EV को एक आकर्षक कीमत पर खरीद पाएंगे। इस नवंबर Hyundai के आकर्षक डिस्काउंट ऑफर के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों के लिए यह एक अच्छा मौका है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप इसे खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 2025 Jeep Meridian हुई भारत में लॉन्च, कई बेहतरीन फीचर्स के साथ 70 से ज्यादा..