Guava Side Effects: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और सर्दियों के मौसम में अमरूद खाना आम बात होती है। इस समय फ्रेश और मीठे अमरुद मिलते हैं। जिन्हें खाना हर कोई पसंद करता है। अमरूद का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह खट्टा मीठा स्वाद बाकी सबसे अलग होता है। अमरुद को सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
इसमें विटामिन सी, मिनरल्स, पोटेशियम, मैंगनीज और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है। इसके बीज और पत्ते भी सेहत का खजाना होता है। लेकिन क्या आपको पता है, कि अमरूद का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वह नुकसान कौन से हैं और किसे अमरुद नहीं खाना चाहिए आईए जानते हैं-
गले में खराश और सर्दी जुकाम-
हम सभी को पता है, कि सब्जियों का मौसम आ चुका है और अमरूद की तासीर भी ठंडी होती है। ठंडी के मौसम में अगर आप अमरूद खाते हैं, तो गले में खराश और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए सर्दी के मौसम में अमरूद के सेवन से बचना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज-
इसके साथ ही आज के समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो एक बड़ी समस्या है। इसलिए इनको अपनी डाइट का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको मदद का सेवन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम में खुद को अंदर से रखना चाहते हैं गर्म? अपनाएं ये तरीके
पेट संबंधित समस्याएं-
वैसे तो अमरुद पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर है, लेकिन अमरूद का ज्यादा सेवन करने से पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है। इसके साथ ही अमरूद खाने से आपके दांत में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको दांतों से जुड़ी समस्या है, तो आपको अमरुद से दूर रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज़ पीएं ये पानी, सिर्फ इतने दिन में हो जाएगा पतला..