Actress Vimi History: बहुत से सितारों को बॉलीवुड ने बढ़ते हुए और गिरते हुए देखा है। लेकिन एक अभिनेत्री की कहानी इतनी ज्यादा दुखद है, कि शायद ही किसी की कहानी ऐसी होगी। एक समय इंडस्ट्री में मशहूर नामों में से एक विमी की जिंदगी में एक दर्दनाक मोड़ आया था, जिसके बाद दुनिया ने उन्हें भुला दिया। साल 1967 में विमी ने हिट फिल्म हमराज से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बनाया। बाद में उन्होंने वचन और आबरू जैसी फिल्मों में शशि कपूर, सुनील दत्त और राज कपूर जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया। अपने करियर की शुरुआत में शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने के बावजूद, उन्होंने सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्री में अपना नाम बनाया। कथित तौर पर साल 1960 के दशक में हर एक फिल्म के लिए वह 3 लाख रुपए लेती थी।
जीवन काफी संघर्षों भरा (Actress Vimi History)-
हालांकि उनका निजी जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ था। वह अपने पति शिव अग्रवाल, जो एक अमीर उद्योगपति थे, से अलग हो गईं और बाद में जॉली नामक एक छोटे से मोटे प्रोड्यूसर के साथ रिश्ते में आ गई। यह रिश्ता उनके लिए विनाशकारी साबित हुआ। क्योंकि कथित तौर पर जॉली ने उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। इस जहरीले रिश्ते से बाहर निकलने के बाद विमी का दिल टूट चुका था और वह शराब की लत में पड़ गई।
पूरी तरह से दिवालिया-
कोलकाता में एक छोटा सा बिजनेस शुरू करने से लेकर नए सिरे से शुरुआत करने के उनके प्रयास विफल हो गए। जिससे वह पूरी तरह से दिवालिया हो गईं। सिर्फ 10 सालों के अंदर उनका करियर और जीवन सब बर्बाद हो गया। 34 साल की उम्र में शराब की लत की वजह से विमी की सेहत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- Allu Arjun ने क्यों की फैंस से अपील? कहा अगर गाली-गलौच की तो सज़ा..
शव को ठेले पर ले जाया गया-
लेकिन लिवर खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई। दुखद बात तो यह है, कि उनके पास कोई नहीं था और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी, कि उनके शव को ठेले पर रखकर शमशान घाट ले जाया गया। विमी का जीवन इस बात की याद दिलाता है, की प्रसिद्धि और धन कितनी जल्दी खत्म हो जाता है और कैसे बॉलीवुड की चकाचौंद भरी दुनिया कभी-कभी अपने सितारों से मुंह मोड़ लेती है।
ये भी पढ़ें- Allu Arjun को नहीं होगी जेल? मृतक महिला के परिवार ने कहा..