Allu Arjun: इन दिनों पुष्पा 2 सिनेमा जगत में तहलका मचा रही है। वहीं अब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को एक महिला के मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वही अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। जहां पर मृतक महिला के हस्बैंड ने केस वापस लेने की बात कही है। एक्टर की गिरफ्तारी के तुरंत बाद पीड़ित महिला रेवती के पति भास्कर ने एक बयान जारी कर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था, कि उनकी शिकायत की वजह से एक्टर की गिरफ्तारी हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भास्कर का कहना है कि मैं मामला वापस लेने को तैयार हूं, मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्हें जमानत दे दी-
जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई। हालांकि हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी है। ऐसे में एक्टर जेल जाने से बच गए हैं। उनकी लीगल टीम ने हाई कोर्ट के सामने कई तर्क रखे। इस वजह से अब सुपरस्टार को राहत मिली है। असल में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा था। उनकी गिरफ्तारी पर अब सियासत भी तेज हो गई। जहां पर जगन मोहन रेड्डी की YRSCP और BRS जैसी 86 पार्टियों ने इस गिरफ्तारी को गलत बताया है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर YRSCP की नेता लक्ष्मी पार्वती का कहना है, कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तार दर्दनाक है और चंद्रबाबू नायडू का इस पूरे मामले में हाथ है।
सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं-
अल्लू अर्जुन यह देखने गए थे, की फिल्म कैसी है। लेकिन यह सरकार की नाकामी है, कि जब अल्लू अर्जुन वहां पहुंचे, तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए थे। अल्लू अर्जुन ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वहीं पुषकरम, कंदुकुर और राजमुमदरी मुंडारी में हुए हादसों के लिए कितनी बार चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है? चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनके तेलंगाना में भी समर्थक है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भारतीय राष्ट्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी बचाव में सामने आए हैं।
सरकार के रवैया की निंदा-
उन्होंने कहा, कि यह शासकों की सुरक्षा की हद है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि मेरी हमदर्दी भगदड़ में मरे लोगों के साथ है, लेकिन किसकी असल में गलती है, अल्लू अर्जुन के साथ किसी अपराधी की तरह पेश आना गलत है। वह भी उस चीज़ के लिए जिसमें उनका कोई भी हाथ नहीं था। मानवीय बर्ताव और इज्जत की हमेशा की जगह होती है। मैं सरकार के इस रवैया की निंदा करता हूं। अगर इसी लॉजिक के साथ चलें, तो रेवंत रेड्डी को हैदराबाद में दो निर्दोष लोगों के मामले में गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था। दरअसल 4 दिसंबर को पुष्पा 2 द रूल के प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के थियेटर में भगदड़ मच गई।
Sandhya Theatre management indeed requested police protection both on the 04th and 05th of December. Here is the letter. pic.twitter.com/u6TD3bvQlF
— Aakashavaani (@TheAakashavaani) December 13, 2024
पुलिस की ओर से केस दर्ज-
जिसमें एक महिला की मौत हुई, इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज हुआ। हैदराबाद पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया। अल्लू अर्जुन के प्रीमियर शो के दौरान मृतक महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ धारा 105, 118 और RW3 BNS के तहत मामला दर्ज किया।
ये भी पढ़ें- Baaghi 4 में हुई संजय दत्त की खलनायक वाली एंट्री, क्या विलेन का रोल…
अल्लू अर्जुन-
अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत पर दुख जताते हुए, सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए, वीडियो पोस्ट पर लिखा. संध्या थियेटर में हुई दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। इस कठिन में समय परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं उन्हें आसवासन देना चाहता हूं, कि वह इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा। मैं इस कठिन सफर से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, अल्लू अर्जुन ने मृतक महिला के परिजनों को 25 लाख रुपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें- Dhanush ने साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को क्यों भेजा 10 करोड़ का लीगल नोटिस? अभिनेत्री ने गुस्सा..