India’s Longest Bus Journey: आज भारत में परिवहन के लिए बहुत से साधन मौजूद हैं, जिनमें से एक बस यात्रा भी है। गांव से लेकर महानगरों और कस्बों तक सभी इस माध्यम से जुड़े हुए हैं। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें, की रेलवे के बाद बस ही एकमात्र परिवहन प्रणाली है, जो देश के हर कोने में मौजूद है। भारत की निजी और सरकारी बस सेवाओं को देश की परिवहन व्यवस्था की रीड की हड्डी माना जाता है। इसके साथ, इसमें कोई संदेह नहीं है, कि भारत के विविध भूगोल,संस्कृति और समाज को करीब से जानने और देखने के लिए बस यात्रा एक अच्छे ऑप्शन के रूप में जाना जाता है।
भारत की सबसे लंबी यात्रा(India’s Longest Bus Journey)-
आपने भी बहुत बार बस से यात्रा ज़रुर की होगी, लेकिन क्या आपको पता है, कि भारत में सबसे लंबी बस यात्रा कौन सी है, आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं, तो भारत में सबसे लंबी बस यात्रा जोधपुर से बेंगलुरु तक की है। क्योंकि बस यात्रा यहां बहुत लंबी है। इसीलिए आपको खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना होगा। यह किसी भी औसत बस यात्रा से 2000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती है।
इन राज्यों से होकर गुज़रती है बस-
यह बस यात्रा कुल चार राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस दौरान आपको गांव कस्बे, शहर और महानगरों से गुजरने का मौका मिलता है। इसके साथ ही प्राकृतिक नजारे भी इसका एक बोनस प्वाइंट हैं। अपनी यात्रा के दौरान बस कुछ समय के लिए समुद्र तट के किनारे चलती है। यह नासिक, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरों से भी होकर गुजरती है।
ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में स्मार्टग्लास पहने व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मंदिर में क्यों है बैन..
दिल्ली से लेह की यात्रा-
कुछ किताबों में दिल्ली से लेह की यात्रा को भारत की सबसे लंबी यात्रा में शामिल किया गया है। यह कल 1076 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस यात्रा का आनंद लेने के लिए आप आसानी से हिमाचल प्रदेश सरकार की बस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको उत्तर भारत की प्राकृतिक घाटियों और बर्फ की चोटियों से गुजरने का भी मौका मिलेगा। हालांकि ज्यादातर लोग दिल्ली से लेह यात्रा का आनंद लेना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- HMPV Virus: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं HMPV के मामले, इन राज्यों में इतने केस आए सामने