Heart Attack: हर दिन पूरी दुनिया में लाखों लोगों को दिल का दौरा पड़ता है और डॉक्टर्स के मुताबिक, ज्यादातर लोगों के लिए यह उनका पहला दौरा होता है। अध्ययन से पता चलता है, कि बहुत से लोगों में हार्ट अटैक से पहले कुछ दिन या महीने में लक्षण विकसित होते हैं। जिन्हें पोड्रोमल लक्षण भी कहा जाता है। दिल के दौरे की संभावित चेतावनी और संकेत को पहचानने के लिए जल्द ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, जिससे पूरी तरह से ठीक होने की संभावना बढ़ सकती है। बिना किसी कारण के सीने में दर्द सबसे ज्यादा रिपोर्ट किया जाने वाला लक्षण है। अध्ययनों के मुताबिक, दिल के दौरे के लिए इलाज करवाने वाले ज्यादातर लोग में पोड्रोमल लक्षण होते हैं।
शुरुआती लक्षण(Heart Attack)-
इनमें से सबसे आम सीने में दर्द है, जो लगभग 70% लक्षणों का कारण बनता है। दिल की धड़कन बढ़ना, सीने में भारीपन लगना, सांस फूलना, असामान्य थकान और कमजोरी सीने में जलन महसूस होना और नींद संबंधी समस्याएं जैसे अनिद्रा हो सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, जिन लोगों को आंशिक रुकावट की वजह से दिल का दौरा पड़ रहा है। उनमें दिल का दौरा पड़ने से एक हफ्ते पहले ही लक्षण दिखने लगते हैं। वहीं जिन लोगों को पूरी तरह से अवरुद्ध धमनी की वजह से दिल का दौरा पड़ता है, उनमें आम तौर पर एक महीने या उससे ज्यादा पहले ही लक्षण दिखने लगते हैं।
आंखों में जिखने वाले लक्षण(Heart Attack)-
कुछ लक्षणों को आप अपनी आंखों में देखकर दिल के दौरे की आशंका को पहचान सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है, कि हार्ट अटैक का पहला संकेत आपकी आंखों में पीले रंग का होना है, जो एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल की ओर इशारा करता है। बहुत बार हमें लगता है, की आंखों का लाल होना, सिर्फ थकान और नींद की कमी की वजह से हुआ है। लेकिन यह इस बात का संकेत हो सकता है, कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। डॉक्टर्स का कहना है, कि जब आपकी आंखों में रक्त वाहिकाएं फैलती हैं. तो इसका मतलब है, कि आपके शरीर में दबाव बढ़ रहा है।
आंखों के आसपास सामान्य सूजन-
अगर आपकी आंखों के आसपास सामान्य सूजन है, तो जल्द से जल्द अपने हृदय की जांच करवाएं। क्योंकि यह हृदय से संबंधित समस्याओं का संकेत देता है। आंखों में बिना किसी कारण के होने वाला दर्द गंभीर हृदय रोग का संकेत हो सकता है। डॉक्टर्स का कहना है, कि सिर दर्द हार्ट से संबंधित समस्याओं का संकेत देता है। क्योंकि इससे दृष्टि संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अध्ययनों के मुताबिक, लगभग 70% दिल के दौरे पुरुषों में होते हैं।
ये भी पढ़ें- HMPV वायरस से बच्चों को कैसे रखें सुरक्षित, यहां जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स
महिलाओं में दिल का दौरा-
लेकिन महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने से एक साल के अंदर मरने की संभावना ज्यादा होती है। महिलाओं में अक्सर ऐसे लक्षण भी देखे जाते हैं, जो आमतौर पर दिल के दौरे से जुड़े होते हैं। शोध में यह कहा गया है, की 50% से ज्यादा महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने के चार सप्ताह के अंदर नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि सिर्फ 32% पुरुषों में ऐसा होता है। सीने में दर्द पुरुषों और महिलाओं दोनों में सबसे ज्यादा आम लक्षण है। लेकिन महिलाओं में अक्सर अतिरिक्त लक्षण भी देखने को मिलते हैं, जैसे चिंता, सांस, फूलना और यहां तक की जबड़े और पीठ में दर्द होना भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- क्या HMPV वायरस पहुंचाता है किडनी को नुकसान? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
