Taylor Swift India: दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप स्टार्स में से एक टेलर स्विफ्ट जल्द ही भारत में अपना पहला शो कर सकती हैं। यह ऐतिहासिक परफॉरमेंस बिजनेसमैन गौतम अदानी के बेटे जीत अदानी और दिव्या शाह की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा हो सकती है।
शादी की तैयारियां और स्विफ्ट कनेक्शन(Taylor Swift India)-
जीत अडानी और दिव्या शाह ने मार्च 2023 में अहमदाबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। News18 की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी इस साल के अंत में होने की उम्मीद है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में टेलर स्विफ्ट के आने की खबरों से उनके भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
स्विफ्ट का भारतीय कनेक्शन(Taylor Swift India)-
हालांकि टेलर स्विफ्ट ने कभी भारत में परफॉर्म नहीं किया है, लेकिन वह भारतीय संस्कृति की प्रशंसक रही हैं। 2014 में उन्होंने कहा था, कि वह भारतीय सिनेमा के संगीत और नृत्य को बेहद पसंद करती हैं, जो उनके अनुसार दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाता है।
एरास टूर-
टेलर स्विफ्ट का हाल ही में संपन्न हुआ, एरास टूर दुनिया के सबसे सफल म्यूजिक टूर्स में से एक रहा है। बिलबोर्ड के अनुसार, टूर ने दिसंबर 2024 तक 2 बिलियन डॉलर की कमाई की, एशिया में केवल सिंगापुर और जापान में शो हुए, बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में स्विफ्ट ने 10 ट्रॉफी जीतीं और टॉप आर्टिस्ट का सम्मान भी उन्हें मिला।
ये भी पढ़ें- पतंजलि पर गिरी गाज! बाबा रामदेव की गिरफ्तारी का वारंट हुआ जारी, यहां जानें पूरा मामला
फैंस के लिए खास मौका-
भारत में टेलर स्विफ्ट के करोड़ों फैंस हैं जो लंबे समय से उनका लाइव परफॉरमेंस देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।
म्यूजिक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है, कि टेलर स्विफ्ट का भारत आना न केवल उनके फैंस के लिए बल्कि पूरी भारतीय संगीत उद्योग के लिए एक बड़ा मौका होगा। यह अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को भी भारत में प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या गौमूत्र पीकर ठीक होता है बुखार? IIT मद्रास के निदेशक के बयान पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर…