Yogi Adityanath: मंगलवार को एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय को एक बड़ी चुनौती दी। उन्होंने पूछा, कि क्या भारत के मुस्लिम समुदाय के लोग कभी यह स्वीकार कर पाएंगे, कि उनके पूर्वज भी भगवान राम के भक्त थे?
इंडोनेशिया का उदाहरण(Yogi Adityanath)-
मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांतो का उदाहरण दिया, जिन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत यात्रा के दौरान कहा था, कि उनका डीएनए भारतीय है और इंडोनेशिया में भगवान राम को पूर्वज माना जाता है। योगी ने कहा कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है, लेकिन वहां के लोग अपनी भारतीय विरासत पर गर्व करते हैं।

सांस्कृतिक विरासत का सम्मान(Yogi Adityanath)-
मुख्यमंत्री ने बताया कि इंडोनेशिया में रामलीला राष्ट्रीय त्योहार है, उनकी राष्ट्रीय एयरलाइन का नाम भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम पर है, और उनके करेंसी नोटों पर भगवान गणपति का चित्र अंकित है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का नाम भी संस्कृत से प्रेरित है।
वक्फ एक्ट पर स्पष्ट रुख(Yogi Adityanath)-
वक्फ एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों पर बोलते हुए योगी ने कहा कि यह समय की मांग है और अगले सत्र में इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह सीएए पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू किया गया, उसी तरह संशोधित वक्फ बिल भी लागू किया जाएगा।
वक्फ संपत्तियों पर खुलासा-

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वक्फ के पास अपनी कोई जमीन नहीं है, सब राजस्व विभाग की जमीन है। वक्फ ने राज्य में 1.27 लाख संपत्तियों का दावा किया था, लेकिन जांच में केवल 7,000 ही वैध पाई गईं।
ये भी पढ़ें- अमीर देशों से भी ज्यादा टैक्स दे रहा है आम भारतीय! पूर्व IMF निदेशक सुरजीत भल्ला ने किया चौंकाने वाला खुलासा
संभल मस्जिद विवाद-
संभल की शाही जामा मस्जिद विवाद पर बोलते हुए योगी ने कहा कि प्राचीन धर्मग्रंथों में मौजूद ऐतिहासिक प्रमाण महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पुराणों और ऐन-ए-अकबरी का हवाला देते हुए कहा कि मीर बाकी ने भगवान विष्णु के हरिहर रूप के मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया था।
बिजली चोरी पर कड़ा रुख-
संभल में बिजली चोरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र तीन लाख की आबादी वाले इस शहर में हर महीने 200 करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है। यहां तक कि मस्जिदों की छत पर अस्थायी सब-स्टेशन भी बनाए गए थे।
ये भी पढ़ें- कोर्ट ने पत्रकार राना अय्यूब के खिलाफ क्यों दिया FIR दर्ज करने का आदेश? यहां जानें पूरा मामला