By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 23 Jan 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > ऑटो > Honda City Apex एडिशन लग्जरी स्टाइल के साथ हुई भारत में लॉन्च, यहां जानें अट्रैक्टिव फीचर्स और कीमत
ऑटो

Honda City Apex एडिशन लग्जरी स्टाइल के साथ हुई भारत में लॉन्च, यहां जानें अट्रैक्टिव फीचर्स और कीमत

Dastak Web Team
Last updated: February 2, 2025 8:39 am
Dastak Web Team
Share
Honda City Apex
Photo Source - X
SHARE

Honda City Apex: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में होंडा कार्स इंडिया ने एक बार फिर धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी ने अपनी बेहद लोकप्रिय सेडान होंडा सिटी का नया एपेक्स एडिशन लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को एक शानदार और लग्जरी कार का अनुभव देने के लिए तैयार है।

Contents
Honda City Apex कीमत और वेरिएंट्स-Honda City Apex लग्जरी और स्टाइल-आकर्षक फीचर्स-कंपनी का नज़रिया-मार्केट में स्थिति-लिमिटेड एडिशन-

Honda City Apex कीमत और वेरिएंट्स-

नई होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की शुरुआती कीमत 13.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से है। यह खास एडिशन V और VX वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प शामिल हैं। कार के सभी वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

V MT वेरिएंट की कीमत 13.30 लाख रुपये, V CVT की कीमत 14.55 लाख रुपये, VX MT की कीमत 14.37 लाख रुपये, और टॉप-एंड VX CVT वेरिएंट की कीमत 15.62 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है।

Honda City Apex लग्जरी और स्टाइल-

एपेक्स एडिशन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। कार के इंटीरियर में बेज कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। कंसोल और इंस्ट्रूमेंट पैनल पर लेदरेट फिनिश दी गई है, जबकि डोर पैडिंग पर लेदर फिनिश का इस्तेमाल किया गया है।

आकर्षक फीचर्स-

कार में सात रंगों की एंबिएंट लाइटिंग दी गई है, जो रात के समय कार के इंटीरियर को और भी आकर्षक बना देती है। सीट कुशन और कवर्स पर स्पेशल थीम दी गई है। कार के एक्सटीरियर पर कई जगहों पर एपेक्स एडिशन का बैज लगाया गया है, जो इसे एक विशेष पहचान देता है।

कंपनी का नज़रिया-

होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग और सेल्स) कुणाल बहल के अनुसार, “होंडा सिटी भारत में एक बेहद सफल ब्रांड रही है और ग्राहकों के बीच इसकी एक एसपिरेशन इमेज है। यह लगातार होंडा कार्स इंडिया के लिए एक मजबूत बिजनेस पिलर रही है। होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन के लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को एक और बेहतर और प्रीमियम पैकेज प्रदान करना है।”

मार्केट में स्थिति-

होंडा सिटी भारतीय बाजार में अपनी विश्वसनीयता और प्रीमियम इमेज के लिए जानी जाती है। यह नया एपेक्स एडिशन कार के प्रति ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत करेगा। कंपनी को उम्मीद है कि यह नया एडिशन ग्राहकों को पसंद आएगा और होंडा परिवार में नए सदस्यों का स्वागत करने का अवसर मिलेगा।

लिमिटेड एडिशन-

यह एपेक्स एडिशन एक लिमिटेड पीरियड के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसका मतलब है, कि जो ग्राहक एक विशेष और यूनीक कार चाहते हैं, उनके पास एक सीमित समय होगा इस कार को खरीदने का। यह एडिशन न केवल कार के प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प है, बल्कि भविष्य में एक कलेक्टर्स आइटम भी बन सकता है।

ये भी पढ़ें- Kia Syros शानदार डिजाइन के साथ हुई भारत में लॉन्च, यहां जानें दमदार फीचर्स से कीमत तक सब

होंडा सिटी एपेक्स एडिशन का लॉन्च भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल कंपनी की प्रीमियम इमेज को मजबूत करेगा, बल्कि ग्राहकों को एक बेहतरीन और लग्जरी कार का विकल्प भी देगा। अपने आकर्षक फीचर्स और प्रीमियम फिनिश के साथ, यह एडिशन निश्चित रूप से भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।

ये भी पढ़ें- Hero MotoCorp कर रही हीरो स्पलेंडर के इलैक्ट्रिक वर्ज़न को लाने की तैयारी, जानें फीचर्स से कीमत तक सब कुछ

TAGGED:AUTOMOBILECar LaunchHondaHonda Cars IndiaHonda City ApexHonda City Apex EditionHonda City Apex PriceLimited Edition Carpremium carPremium Sedansedan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Budget 2025 Budget 2025 में मिली वरिष्ठ नागरिकों को राहत, जानें क्या हुए बड़े बदलाव
Next Article Sunita Williams आठ महीने से स्पेस में अटकी सुनीता विलियम्स, क्या अंतरिक्ष यात्रियों को बचा पाएगा SpaceX?

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

VIDEO: पेट्रोल पंप डीलर को गोली मारकर 15 लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

इन दिनो बदमाश इतने बेखौफ हो गए है कि उन्हें कानून का कोई डर नही…

By dastak

बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

जहां सभी चीजें ऑनलाइन है, वहां बच्चों की हैंडराइटिंग सुधारना बहुत बड़ा टास्क बन गया।…

By Dastak Web Team

लवकुश रामलीला : चौथे दिन राम-लक्ष्मण-सीता के वनगमन का प्रसंग देख दर्शकों की आंखें हुईं नम

लालकिला ग्राउंड स्थित 15 अगस्त पार्क में विश्व प्रसिद्ध लवकुश रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित किए…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

हैचबैक सेगमेंट
ऑटो

जून 2025 हैचबैक कार बिक्री रिपोर्ट: स्विफ्ट बनी चैंपियन

By अंजली रावत
Maruti Suzuki Baleno
ऑटो

Maruti Suzuki Baleno की गिरती लोकप्रियता..

By अंजली रावत
TVS Jupiter 110
ऑटो

नेपाल में लॉन्च हुआ नया TVS Jupiter 110

By अंजली रावत
Maruti Suzuki
ऑटो

Maruti Suzuki की कारों पर जुलाई 2025 में जबरदस्त छूट

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?