Indian Video Blogger Vietnam: वियतनाम की यात्रा पर गईं भारतीय वीडियो ब्लॉगर कृति कर्माकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्थानीय वियतनामी महिला को यह यकीन ही नहीं हो रहा कि कृति भारतीय हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लोगों के बीच भारतीय पहचान को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।
Indian Video Blogger Vietnam वीडियो में क्या हुआ-
कृति ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, “Indian girl in Vietnam. ये क्या हो गया?” वीडियो की शुरुआत में कृति कहती हैं, “सेल्फी लेने के लिए अचानक से आई है।” इस दौरान वियतनामी महिला कृति से पूछती हैं, “आप कहां से हैं?” जब कृति ने जवाब दिया कि वह भारत से हैं, तो महिला हैरान होकर “इंडिया? इंडिया?” दोहराने लगीं।
Indian Video Blogger Vietnam सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं-
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि कृति भारतीय नहीं लगतीं। एक यूजर ने पूछा, “क्या आप नॉर्थईस्ट इंडिया से हैं?” वहीं एक अन्य ने लिखा, “वह भारतीय नहीं हो सकतीं।” कुछ लोगों ने भारतीय विविधता का समर्थन करते हुए कहा कि लोग मानते हैं कि सभी भारतीय गहरे रंग के होते हैं, जो गलत है।
कौन है कृति कर्माकर-
कृति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में बी.ए. किया है और वहीं से कोरियाई भाषा में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और अब तक 81 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। यूट्यूब पर उनके 1.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
ये भी पढ़ें- हिरोशिमा से 500 गुना ज्यादा विनाशकारी एस्टेरॉइड का खतरा, 2032 में इन देशों पर गिर सकता है
सोशल मीडिया प्रभाव-
यूट्यूब पर अपने बायो में कृति लिखती हैं, “हैलो एवरीवन। मेरा नाम कृति है। मैं जापान में रहने वाली एक भारतीय लड़की हूं।” दोनों प्लेटफॉर्म्स पर वह नियमित रूप से फैशन, मेकअप, लाइफस्टाइल और अन्य विषयों पर कंटेंट पोस्ट करती हैं।
यह घटना भारतीय विविधता और दुनिया में भारतीयों की पहचान के बारे में फैली गलत धारणाओं को उजागर करती है। भारत की विविधता में अलग-अलग रंग, रूप और संस्कृतियां शामिल हैं, जो इसे विशेष बनाती हैं।
ये भी पढ़ें- 150 फीट का विशाल एस्टेरॉइड तूफानी रफ्तार से आ रहा पृथ्वी की ओर, नासा ने जारी की हाई अलर्ट वार्निंग
