जून 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार खासकर हैचबैक सेगमेंट के लिए काफी दिलचस्प रहा। जहां एक ओर मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने बिक्री के मामले में फिर से बाज़ी मारी, वहीं दूसरी ओर कई जानी-मानी हैचबैक कारों को गिरावट का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि इस बार ग्राहकों की प्राथमिकताओं में बदलाव साफ नज़र आया है।
नीचे हम लेकर आए हैं जून 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 हैचबैक कारों की लिस्ट, साथ ही जानिए किस मॉडल ने बाज़ार में किया कमाल और कौन-सी कारें पिछड़ गईं।
1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट
- बिक्री: 13,275 यूनिट्स
- गिरावट: -19% (2024: 16,422 यूनिट्स)
- कीमत: ₹6.49 लाख से ₹9.64 लाख
स्विफ्ट ने एक बार फिर टॉप पोजिशन कायम रखी, हालांकि बिक्री में भारी गिरावट इस बार साफ दिखाई दी।
2. मारुति सुजुकी वैगनआर
- बिक्री: 12,930 यूनिट्स
- गिरावट: -6% (2024: 13,790 यूनिट्स)
साधारण लेकिन भरोसेमंद वैगनआर अब भी खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई है।
3. मारुति सुजुकी बलेनो
- बिक्री: 8,966 यूनिट्स
- गिरावट: -40%
बलेनो की बिक्री में तेज़ गिरावट कंपनी के लिए चिंता का विषय है। यह प्रीमियम हैचबैक अब अपने सेगमेंट में दबाव महसूस कर रही है।
4. टाटा टियागो
- बिक्री: 6,032 यूनिट्स
- वृद्धि: +17% (2024: 5,174 यूनिट्स)
टियागो इस बार चमक गई! यह किफायती, सुरक्षित और वैरिएंट्स की विविधता वाली कार अब मध्यम वर्ग की पसंद बनती जा रही है।
5. मारुति सुजुकी ऑल्टो
- बिक्री: 5,045 यूनिट्स
- गिरावट: -35%
कभी छोटे परिवारों की पहली पसंद रही ऑल्टो अब धीरे-धीरे बाजार से आउट होती दिख रही है।
6. हुंडई ग्रैंड i10 नियॉस
- बिक्री: 4,237 यूनिट्स
- गिरावट: -14%
हुंडई की यह कार अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन बिक्री में गिरावट चिंता का संकेत है।
7. टाटा अल्ट्रोज
- बिक्री: 3,974 यूनिट्स
- वृद्धि: +1%
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और प्रीमियम फिनिश के कारण अल्ट्रोज़ धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
8. हुंडई i20
- बिक्री: 3,785 यूनिट्स
- गिरावट: -29%
i20 की बिक्री में तेज़ गिरावट आई है। यह कभी प्रीमियम हैचबैक का चेहरा थी, लेकिन अब नई प्रतिस्पर्धा से जूझ रही है।