भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में दूसरा वनडे बुधवार को खेला जा रहा है। भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। मोहाली मैदान की रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से पीछे है| मोहाली में भारत का वनडे रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है। श्रीलंका के खिलाफ भारत को यहाँ 100 प्रतिशत जीत मिलती रही है। ऐसे में अगर बुधवार को भारतीय टीम हार जाती है तो मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ जीतने का इतिहास बदल जायेगा साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज को भी हार जाएगी|
https://www.youtube.com/watch?v=kjhbBX6ekhU