By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 9 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > मनोरंजन > मॉम श्रीदेवी को याद करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा ये इमोशल लेटर
मनोरंजन

मॉम श्रीदेवी को याद करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा ये इमोशल लेटर

dastak
Last updated: March 3, 2018 9:01 am
dastak
Share
SHARE

श्रीदेवी के अचानक चले जाने से उनके परिवार सहित पूरा देश सदमें में है। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उनके अंतिम समय में उनसे मिल भी नहीं पाईं। बेटी जाह्नवी ने अपनी मां को याद करते हुए एक लेटर लिखा है। इस लेटर में उन्होंने अपनी मॉम को मिस करने की बात कही और अपना दर्द बयां किया है।

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मॉम के लिए लिखा हुआ वो लेटर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने फैमिली की कई सारी फोटोज शेयर करके अपनी मॉम के साथ उन पलों को याद किया। जाह्नवी ने लिखा, “मेरे दिल में एक अजीब सी बेचैनी है लकिन मैं जानती हूं कि मुझे इसी के साथ जीना पड़ेगा। इस अकेलेपन के साथ भी मैं आपके प्यार को महसूस करती हूं। मैं ये महसूस कर सकती हूं कि आप मुझे इस दुख और दर्द से बचा रही हैं। हर बार जब भी मैं अपनी आंखें बंद करती हूं तो मेरे पास याद करने के लिए वो अच्छे पल ही होते हैं। मैं जानती हूं वो ही आप ही हैं जो ये सब कर रही हैं। आप हमारे जीवन में एक आशीर्वाद की तरह थी। ये हमारी खुशनसीबी थी कि हम आपके साथ रहे। लेकिन आप इस दुनिया के लिए नहीं थी क्योंकि आप बहुत ही अच्छी, नेक दिलवाली और प्यार से भरी हुई थीं। इसलिए भगवान ने आपको वापस बुला लिया। लेकिन ये भी सच है कि हमने आपके साथ वक्त बिताया है।

https://www.instagram.com/p/Bf2bjvYBRLZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_profile_upsell_control

मेरे दोस्त अक्सर ये कहते थे कि मैं खुश रहती हूं और अब मैं समझ सकती हूं कि ये सब आपकी वजह से मुमकिन था। जब भी कोई कुछ कह देता तो उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता था। आपके रहते कोई भी मुश्किल मुझे बड़ी नहीं लगती थी और साथ ही कोई भी दिन मुझे कभी उदासीन महसूस नहीं होता था। आप मुझसे प्रेम करती थीं और यही वजह भी है कि इस चीज के अलावा मुझे किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि मुझे सिर्फ आप चाहिए थीं। आप मेरी आत्मा का एक हिस्सा हैं। आप अपनी पूरी जिंदगी हमें सिर्फ देती रहीं और यही मैं आपके के लिए करना चाहती थीं मम्मा। मैं चाहती हूं कि आपको मेरे कारण गर्व महसूस हो। हर सुबह मैं यही सोचती थी कि एक दिन आपको भी मेरे उपर उतना ही गर्व हो जितना कि मुझे आप पर होता है। मैं आपसे वादा करती हूं कि अब भी मैं इसी सोच के साथ उठूंगी। क्योंकि आप यहीं हैं और मैं आपको महसूस कर सकती हूं। आप मुझमें, खुशी और पापा में बसी हुईं हैं। जो छाप आप हमपर छोड़ गईं हैं वो हमें आगे चलते रहने के लिए काफी है। लेकिन ये चीज कभी भी पूरी नहीं पड़ेगी। आई लव यूं, आप मेरी सबकुछ हैं।”

TAGGED:bollywoodDEBUTemotional letterJanvhi kapoormompostsSridevi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article खाली पेट चाय पीते हैं तो हो जाएं सतर्क, हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
Next Article साउथ अफ्रीका से लौट कर एयरपोर्ट से स्‍टेशन गए शार्दुल ठाकुर, घर के लिए पकड़ी लोकल ट्रेन

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

असम में बाढ़ आने से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 61,  10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से हालात काफी खराब होते जा रहा हैं। अभी भी कई इलाके…

By dastak

प्रेमी को बचाने के लिए लड़की ने पिता को तीसरी मंजिल से दिया धक्का, हुई मौत

एक बेटी ने अपने ही पिता की जान ले ली। उस पिता की जिसका कसूर…

By dastak

बुलंद हो हौंसले तो कचरे को पहाड़ बनने से रोका जा सकता है

अजय चौधरी कचरे को पहाड बनते वक्त नहीं लगता, लेकिन अगर आप चाहें तो ऐसा…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

मनोरंजन

Rashmika Mandanna इस शादीशुदा एक्टर को करना चाहती हैं डेट

By रुचि झा
प्राण
मनोरंजन

वो विलेन जिसने डर को भी एक किरदार बना दिया

By अंजली रावत
मनोरंजन

Shilpa Shetty का Green Saree Look बना तीज-सावन के त्योहारों का फैशन ट्रेंड, Photos ने मचाया धमाल

By रुचि झा
अजय देवगन
मनोरंजन

अजय देवगन का ‘फिंगर डांस’ वायरल, काजोल ने कहा…

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?