नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से एक दिन पहले ही उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले को अनुचित बताया था । पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी नागपुर में भाषण के कुछ ही घंटे बाद सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की संघ नेताओं की तरह सैल्यूट करती तस्वीर जारी हो गई थी। प्रणब की बेटी शर्मिष्ठा ने इसे भाजपा की करतूत बताया है। शर्मिष्ठा ने बीजेपी-संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि देखिए मुझे जिसका डर था और जिसके लिए मैंने अपने पिता को चेताया था, वही हुआ है। अभी कार्यक्रम के कुछ घंटे भी नहीं बीते हैं और भाजपा-संघ के डर्टी ट्रिक्स विभाग ने जोर-शोर से अपना काम शुरू कर दिया है।
शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति जल्द ही समझ जाएंगे कि भाजपा की गंदी चालबाजी कैसे काम करती है। संघ कभी नहीं मानेगा कि अपने (प्रणब के) भाषण में आप इसके विचारों की सराहना कर रहे हैं। शर्मिष्ठा का यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें कहा गया है कि प्रणब मुखर्जी चाहते हैं कि शर्मिष्ठा मालदा (पश्चिम बंगाल) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। बता दें कि नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से एक दिन पहले उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले को अनुचित ठहराया था। शर्मिष्ठा ने कहा कि संघ मुख्यालय में उनका संबोधन भुला दिया जाएगा लेकिन इससे जुड़ीं तस्वीरें बनी रहेंगी। उन्होंने कहा था कि संघ का न्योता स्वीकार कर पूर्व राष्ट्रपति ने भाजपा और संघ को झूठी कहानियां गढ़ने का मौका दे दिया है।
आपको बता दे कि कुछ दिनों से अटकले लगाई जा रही थी कि शर्मिष्ठा भाजपा में सामिल हो सकती है। हालांकि भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने शर्मिष्ठा ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने के बजाय राजनीति से संन्यास लेना पसंद करेंगी। कांग्रेस छोड़ने की अफवाह को बकवास बताते हुए शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया है, ‘पहाड़ों में खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद लेने के बीच भाजपा में मेरे शामिल होने की अटकलें मेरे लिए ‘टॉरपिडो’ की तरह हैं। इस दुनिया में कहीं भी सुकून और शांति नहीं मिल सकती है क्या?’
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।