
झारखंड पुलिस ने झारखंड पाकुड़ जिले के एक गांव से गौहत्या और गोमांस बेचने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झारखंड के गांव पाकुड़ के तीन घरों में छापा मारकर 45 किलो गोमांस, 4 मरी हुई गाय और 12 जिंदा गायों को बरामद किया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्नवाल का कहना है कि पाकुड़ मुफस्सिल थाना अंतर्गत मणिरामपुर गांव में गोवध और गोमांस बेचे के बारे में जानकारी मिलने पर कार्रवाई करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
जानिए क्यों भाजपा नेता बोले बांग्लादेशियों को गोली मारो
आपको बता दे कि झारखंज राज्य में साल 2015 से ही राज्य में गोवध और गोमांस की बिक्री पर रोक है। पुलिस अधिक्षक प्रसाद बर्नवाल ने कहा कि गोमांस बेचे जाने की खबर मिलने पर सोमवार की सुबह पाकुड गांव में तीन लोगों के घर पर छापा मारा गया था। इन तीनों घरों से 45 किलों गोमांस, मई हुई चार गाय और 12 जिंदा गायों को बरामद किया गया। आगे उन्होंने कहा कि हलीम शेख और सुकुर शेख सहित विभिन्न आरोपियों के घरों पर छापा मारा गया था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बीजेपी विधायक ने अफसरों को टांग देने की दी धमकी