छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे ने देश की पहली ट्रांस ब्यूटी क्वीन का खिताब जीत लिया है। यह कॉम्पटिशन मुंबई में आयोजित किया गया था। इस तरह का ब्यूटी कॉन्टेस्ट पीजेंट इंडिया ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया है। ट्रांसजेंडर्स समुदाय को संवैधानिक मान्यता मिलने के बाद इस तरह का कॉन्टेस्ट यह दिखाता है कि हमारा समाज भी अब उन्हे उनका हक देने में और देरी नही करेगा। अब देश के प्रत्येक राज्य से ट्रांसवुमन मॉडल्स अपना टैलेन्ट दिखाने के लिए आतुर हैं और खूब मेहनत भी कर रही हैं।
इस कॉन्टेस्ट की विनर वीना मिस ट्रांसक्वीन इंडिया कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। 24 साल की वीना मूल रूप से रायपुर की ही रहने वाली हैं और यहीं उन्होंने अपनी मॉडलिंग व पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की ट्रेनिंग पूरी की है। वीना इससे पहले ‘लैक्मे फैशन वीक’ के रैंप पर भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं। वीना ने मैट्रिक तक ही पढ़ाई की है। उन्होने बताया कि वे आगे और भी पढ़ना चाहती थीं लेकिन परिस्थितियों के चलते उच्च शिक्षा नहीं ले पाईं। अभी वे डिस्टेंस एजुकेशन से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
ऑनलाइन वोटिंग द्वारा ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन को चुना गया है। रैंप वॉक, व्यक्तित्व और प्रजेन्स अॉफ माइंड दिखाते हुए उन्होने ये कॉन्टेस्ट जीत लिया है। समाज से जुड़े कई मुद्दों पर भी उन्होने अपनी राय रखते हुए सभी का दिल जीत लिया। वीना ने इस खिताब को जीतने के बाद एक चर्चा के दौरान कहा कि समाज में अक्सर ट्रांस-जेंडर बच्चों को उनके पैरेंन्ट्स से वो प्यार नहीं मिल पाता जो आम बच्चों को मिलता है। उन्हे भी उतना ही प्यार औऱ ऐसे बच्चों को भी एक सुखद भविष्य बनाने का अधिकार होना चाहिए।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।