विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया में एक नयी कामयाबी मिली है। विराट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है जिसमे विराट ने सबसे तेज़ 10 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (259 पारियां) के नाम पर था।
🚨🚨 Reigning Supremacy #KingKohli 👑@imVkohli becomes the FASTEST BATSMAN to score 10000 ODI runs.
विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया में एक नयी कामयाबी मिली है। विराट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है जिसमे विराट ने सबसे तेज़ 10 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (259 पारियां) के नाम पर था।BCCI ने एक ट्वीट के द्वारा इसकी जानकारी दी है।विराट कोहली के लिए विशाखापटनम का ADC-VDCA स्टेडियम काफी खास रहा है। पिछले 5 मुकाबलों में उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वो भारत के एकलौते खिलाड़ी हैं। 5 बार लगातार उन्होंने 50 से ज्यादा रन विशाखापट्नम में बनाए हैं। सबसे ज्यादा पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने कराची में 50 से ज्यादा रन जड़े हैं। लगातार 7 पारियों में उन्होंने कराची में 50 रन से ज्यादा की पारी खेली।कैसे निकले सबसे आगे विराट कोहलीसचिने ने ये 10 हज़़ार रन बनाने का ये विश्व रिकॉर्ड 259 वनडे पारियां खेलकर अपने नाम किया था, लेकिन कोहली ने 213 वनडे मैचों में 205 पारियों में ही ये कमाल कर दिखाया। कोहली से पहले विश्व के 12 बल्लेबाजों ने वनडे में 10,000 रन पूरे किए हैं। इनमें भारत के चार बल्लेबाज तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धौनी (10,123) शामिल हैं।
👏🔥🔥🔥 pic.twitter.com/2YMoFtr2L1
— BCCI (@BCCI) October 24, 2018
BCCI ने एक ट्वीट के द्वारा इसकी जानकारी दी है।
King Kohli 👑 pic.twitter.com/tNIJxt62ae
— BCCI (@BCCI) October 24, 2018