जब आप अपने आस-पास भिखारी देखते होंगे तो आप यह सोचले होंगे कि उनके पास भीख मांगने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लेकिन आप नहीं जानते होंगे की इनमें कुछ भिखारी शिक्षित हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा धारक भी भिखारी हैं। जी-हाँ, देश के कई हिस्सों में, जब सर्वेक्षण किया गया तो इसके कई चौंकाने वाले परिणाम निकले। भारत में लगभग 200 भिखारी पाए गए थे जो न केवल शिक्षित थे बल्कि उनकी डिग्री भी थी। अच्छी योग्यता के बावजूद, वे भिखारी बनना पसंद करते हैं।
वर्ष 2011 में, एक जनगणना रिपोर्ट थी जिसमें ये बताया गया कि भारत में कुल 3.72 लाख भिखारी हैं जिसमें कुछ शैक्षिक योग्यता वाले भिखारी भी देश में मौजूद है। कई संस्थानों का यह भी दावा है कि हमारे देश में 3.72 लाख से ज्यादा भिखारी हैं। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर, 3.72 लाख भिखारी में से कम से कम 21% भिखारी हैं जो 12 वीं पास हैं। और 3000 भिखारी हैं जिनके पास डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पेशेवर डिग्री है।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर काम पर लौटे