चुनाव सर पर है औऱ सभी पार्टी वोटरों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका है बॉलीवुड एक्टरों को राजनीती में लाना। ऐसे ही कई नामों में एक और नाम जुड़ गया है अदाकारा ईशा कोप्पिकर का। वो रविवार को मुंबई में एक पार्टी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी में स्वागत किया, जो इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्हें भाजपा की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
2002 में राम गोपाल वर्मा की “कंपनी” के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ईशा कोप्पिकर “डॉन” (2006) और “एक विवाह ऐसा भी” (2008) में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाती हैं। साथ ही साथ बड़ी संख्या में कन्नड़, तमिल फिल्मों में दिखाई देते हैं। इससे पहले विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जैसे कई दिग्गजों को सांसद चुना गया है। उम्मीद है कि उनका राजनीतिक करियर भी अच्छा होगा।