By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 8 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी बोले- अब समझ आया दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई
देशहोम

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी बोले- अब समझ आया दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई

Jyoti Chaudhary
Last updated: February 2, 2019 3:17 pm
Jyoti Chaudhary
Share
West Bengal, PM Narendra Modi, Thakurnagar, Mamta Banerjee, Loksabha Election 2019, Rally
Photo : Twitter
SHARE

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए ठाकुर नगर रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह बीजेपी को लेकर जनता के प्यार से वह डर गई हैं।

ठाकुर नगर में बीजेपी की रैली में भारी भीड़ देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यह दृश्य देखने के बाद मुझे समझ में आ रहा है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं। हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वालें लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं।

PM Narendra Modi in Thakurnagar: Ye drishya(crowd) dekhne ke baad ab mujhe samajh mein aa raha hai ki didi hinsa pe kyun utar aayi hain #WestBengal pic.twitter.com/82n9xDiUcH

— ANI (@ANI) February 2, 2019

ठाकुर नगर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांवों की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना देना चाहिए था। यहां पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी खराब है। हमारी सरकार हालात बदलने की कोशिश कर रही है। यहां की सरकारों ने कभी भी गांवों की तरफ ध्‍यान नहीं दिया। जो बीत गया सो बीत गया। नया भारत इस स्थिति में नहीं रह सकता है। साढ़े चार सालों से केंद्र की सरकार इस स्थिति को बदलने की ईमानदार कोशिश कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ राज्यों में कर्जमाफी के नाम पर किसानों से वोट मांगे गए। ऐसे किसानों की कर्जमाफी हो रही है, जिसने कर्ज लिया ही नहीं है। एमपी में 13 रुपये की कर्जमाफी हो रही है। राजस्थान में बहाना बनाया जा रहा है कि हमें पता नहीं था कि कर्जमाफी का बोझ इतना बड़ा है। कर्नाटक में किसानों के पीछे पुलिस लगा दी गई है।

Prime Minister Narendra Modi addressing a public rally in Thakurnagar, West Bengal: Jisne karz liya uski 2.5 lakh ki maafi ka vaada kiya tha aur maafi huyi kewal Rs 13 ki. Ye kahani Madhya Pradesh ki hai, vahin Rajasthan mein sarkar ne toh haath hi khade kar diye pic.twitter.com/ZWBOvwo9Da

— ANI (@ANI) February 2, 2019

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने कहा कि कल ऐतिहासिक बजट में पहली बार किसानों और कामगारों के लिए बहुत बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। बजट में जिन योजनाओं की घोषणा की गई है, उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों को 30-40 करोड़ श्रमिकों और 3 करोड़ से ज्यादा मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कई बार किसानों के साथ कर्जमाफी की राजनीति कर उनकी आंखों में धूल झोंकी गई। चुनाव को देखते हुए कर्जमाफी करके वह किसानों का कुछ भला नहीं कर रहे थे। चंद किसानों को इसका लाभ मिलता था। छोटे किसान इंतजार करते रह जाते थे। जिनको कर्जमाफी का लाभ मिलता था, वे कर्जदार बन जाते थे।

गठबंधन ही बताता है, मोदी सरकार कितनी ताकतवर है- अमित शाह

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश से आए मटुआ समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान आजाद होने के बाद देश के टुकड़े किए गए। सांप्रदायिक दुर्भावना से लोगों पर अत्याचार हुए। बांग्लादेश, पाकिस्तान से लोगों को भागकर आना पड़ा। हम नागरिकता का कानून लाए हैं। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि संसद में यह कानून पारित होने दीजिए, इससे जनता को उनका अधिकार मिलेगा।

TAGGED:LokSabha Election 2019MAMTA BANERJEEPM Narendra ModirallyThakurnagarWest Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Amit Shah, Dehradun, Uttrakhand, BJP, PM Narendra Modi, देहरादून, अमित शाह गठबंधन ही बताता है, मोदी सरकार कितनी ताकतवर है- अमित शाह
Next Article satish kaushik dance दोस्त शिल्पी शर्मा के 50वें जन्मदिन पर जम के नाचे एक्टर सतीश कौशिक

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

फिर विवादों में इंडिगो, भारतीय करेंसी न लेने पर ‘राष्ट्रद्रोह’ का मामला दर्ज

इंडिगो एयरलाइन एक बार फिर विवादों में घिर गई है। हाल ही में कर्मचारियों द्वारा…

By dastak

Video: जब इंग्लिश टीचर से ही नहीं पढ़ी गई अंग्रेजी की कुछ लाइन्स

देशभर में जहां एक तरह बच्चों को अच्छी पढ़ाई देने की बात की जाती है।…

By Jyoti Chaudhary

इस फिल्म में शादी के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह शादी के बाद पहली बार एक…

By Jyoti Chaudhary

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?