सोशल मीडिया वीडियो शेयरिंग ऐप ‘टिकटॉक’ के यूजरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में टिकटॉक 1.5 अरब यूजर्स हो गए हैं। दरअसल इस ऐप को गूगल प्ले से 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल 2019 में छह प्रतिशत अधिक एप को 61.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया।
इस रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉक को इस साल 27.76 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। ये आंकड़े वर्ल्ड यूजर्स में सभी डाउनलोड के आंकड़ों का 45 प्रतिशत है। वहीं, टिकटॉक यूजर्स की लिस्ट में भारत पहले नंबर पर है। 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है, जो कुल आंकड़ों का लगभग 31 प्रतिशत है।
भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन है और यहां इसे करीब 4.55 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है, जो कि आंकड़ों का 7.4 प्रतिशत है। वहीं, इसके बाद अमेरिका में 3.76 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है, जो इस साल के आंकड़ों का 6 प्रतिशत है। इन्हीं आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में टिकटॉक की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है।
Video: कश्मीरी पंडितों के लिए रिटायर जनरल मेयर की मांग- बलात्कार के बदले हो बलात्कार!
टिकटॉक वर्तमान साल का सबसे अधिक यानी 61.4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया गैर-गेमिंग एप है। वहीं, इस लिस्ट में व्हाट्सएप 70.74 करोड़ इंस्टॉल के साथ पहले नंबर पर है, वहीं फेसबुक मैसेंजर 63.62 करोड़ इंस्टॉल के साथ दूसरे नंबर पर है। इसी सूची में 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ फेसबुक चौथे और 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ इंस्टाग्राम पांचवें नंबर पर है।
बता दें, टिक-टॉक एक ऐसा एप है जिसमें यूजर्स वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। भारत में ये सबसे तेज लोकप्रिय होने वाला वीडियो मेकिंग एप है। जिसको एक साल करीब 27.76 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
हम रंगों में बंट रहे हैं और हमने स्वामी विवेकानंद के साथ भी ऐसा ही किया है