Ghaziabad: हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक 14 साल के बच्चे की रेबिट से मौत हो गई। दरअसल उसे एक कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन उसने डर की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अपने माता-पिता को कुत्ते के काटने की बात नहीं बताई। 14 साल के शहवाज़ की सोमवार शाम को उसे समय मौत हो गई जब उसकी हालात बिगड़ने के बाद इलाज के लिए बुलंदशहर से गाजियाबाद वापस ले जाया जा रहा था।
आठवीं कक्षा का छात्र-
जानकारी के मुताबिक शाहवाज़ आठवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक उसे डेढ़ महीने पहले उसके पड़ोस के कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन डर के मारे उसने यह बात अपने माता-पिता से छुपाई। इसके बाद उसे रेबीज हो गया और उसने असामान्य व्यवहार करना शुरू कर दिया और 1 सितंबर को खाना भी बंद कर दिया। पूछने पर उसने अपने परिवार के सदस्यों को बताया कि उसे उनके पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था। शाहबाज के परिवार वाले उसे इलाज के लिए दिल्ली के सरकारी अस्पताल में ले गए। लेकिन वहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया।
कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्यवाही-
परिवार वालों का कहना है कि आखिरकार वह उसे इलाज के लिए बुलंदशहर में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास ले गए। लड़के की मौत तब हो गई, जब उसे एंबुलेंस में वापस गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली क्षेत्र निमिष पाटिल ने कहा मामले में शिकायत दर्ज की गई है और कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। परिजनों का कहना है कि शाहवाज़ को करीब एक से डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले कुत्ते ने काट लिया था।
ये भी पढ़ें- दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, Delhi में 400 Electric बसों को दिखाई हरी झंडी
स्ट्रीट डॉग को फीड करने का काम-
बताया जा रहा है कि चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाली एक महिला उस कुत्ते को पालती है और स्ट्रीट डॉग को फीड करने का काम भी करती है। यह 5 से 6 कुत्ते वहां रहते हैं, जो कई लोगों को काट चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि इस महिला के कुत्ते ने उसके बेटे को काटा है। इस घटना के बाद से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जैसा उनके बच्चे के साथ हुआ ऐसा किसी और बच्चे के साथ ना हो। इसीलिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए और कानूनी कार्यवाही करें। वहीं नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग को फिड करने वाली महिला को भी नोटिस भेज दिया।
ये भी पढ़ें- क्या G-20 Summit के दौरान Amazon और Zomato की सर्विस पर भी होगा प्रतिबंध? जानें यहां