IMD: हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में इस समय लू का कहर चल रहा है। लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है। दिल्ली समेत बहुत से राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। रात के समय भी गर्म हवाएं चल रही हैं, इसे देखते हुए बहुत से राज्यों में सरकारी स्कूलों में छुट्टियां भी दी गई है। लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है, आखिर भारत में इतनी ज्यादा गर्मी क्यों पड़ रही है, आईए इसके बारे में जानते हैं-
47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान-
मौसम विभाग की मानें तो इस गर्मी में भारत के उत्तर पश्चिम, दक्षिण में ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय चुनाव के आखिरी चरणों में मतदान के पहले 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान जताया है। सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।
कई राज्यों में सबसे गर्म दिन-
इस समय दिल्ली समेत कई राज्यों में सबसे गर्म दिन बने हुए हैं, उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पर जा चुका है।
इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है-
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आमतौर पर हर साल 2 से 3 दिन भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 7 से 10 दिन की गर्मी पड़ने की पूरी संभावना है। ऐसा क्यों हो रहा है इसके पीछे की वजह अल नीनो है, इससे एशिया में गर्म शुष्क मौसम और कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway से 6.5 घंटे का सफर महज़ 2.5 में होगा पूरा, जानें कब कर पाएंगे सफर
भयंकर गर्मी का असर-
आईएमडी का कहना है कि पाकिस्तान में पड़ रही भयंकर गर्मी का असर भारत में देखने को मिल रहा है। भारत के अन्य भागों में तापमान पहले से ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने पिछले महीने के लिए भी हीटवेव की घोषणा की थी। आईएमडी के गर्मी के लिे रेड अलरेट तब रिकॉर्ड होता है, जब मैदानी इलाकों में ज्यादातर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस, और जब सामान्य अधिकतम तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री तक पहुंच जाता है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में हुई घटना एक आतंकी साजिश़? जानें कैसे हुआ हादसा