Premanand Ji Maharaj: ऐसा कहा जाता है कि सुबह के वक्त जल्दी उठना चाहिए, क्योंकि सुबह का वक्त सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है। इसलिए बुजुर्ग लोग सुबह जल्दी उठने की सलाह भी देते हैं। सुबह उठकर स्नान करके भगवान का सुमिरन करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम करना चाहिए। लेकिन सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए, यह सवाल बहुत बार हमारे मन में आता है। लेकिन यही एक सवाल आचार्य प्रेमानंद जी महाराज से पूछ लिया गया। प्रेमानंद महाराज जी ने, बताया कि आखिर सुबह उठकर इंसान को सबसे पहले क्या करना चाहिए।
प्रेमानंद जी महाराज-
प्रेमानंद जी महाराज का कहना है, कि हम जब भी सुबह उठें, तो गुरुदेव को प्रणाम करें। यह निश्चय करें, कि वह आज पूरा का पूरा समय प्रभु के आराध्य में लगाएंगे। वह आगे ऐसा करेंगें, कि नहीं इस बारे में नहीं सोचना है। बस यह सोचना है कि अभी वह अपना पूरा का पूरा समय भगवान की आराधना में लगाए।
गलतियां कभी नहीं दोहराएंगे-
इसके अलावा पीछे, जो भी गलतियां हुईं, उन्हें कभी नहीं दोहराएंगे। इस वचन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का फायदा होता है। अपने मन के पर किसी तरह का बोझ मत डालें। ऐसा करने का भी इंसान को नुकसान होता है। इंसान सभी अभी अपने सामर्थ्य को उस तरह से नहीं समझ पाया है और अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल करने का अब समय है।
भगवान का सुमिरन-
ऐसे में आपको छोटे-छोटे कदम बढ़ाने की जरूरत होती है। आपको हर एक दिन के बारे में सोच कर चलना है। हर दिन सुबह उठकर भगवान का सुमिरन करना है। सच्चे मन से उनसे कहें, कि अब तक जीवन में मुझसे जो भी गलतियां हुई हैं, उन्हें मैं आज नहीं दोहराऊंगा। पूरा समय मैं भगवान की चिंता करने के साथ ही अपने कार्यों को निपटाऊंगा।
भगवान से वादा-
इसके बाद रात को सोने से पहले इस बात का स्मरण करना है, कि आपने भगवान से जो वादा किया था, उसे आप कितना पूरा कर पाए और इसके आकलन के बाद अगले दिन सुबह फिर प्रार्थना करें। इसका फल आपको मिलेगा। एक समय ऐसा आएगा जब आपको पता चलेगा, कि आपका मन खाली हो गया है। अब मन में कोई भी अभाव रह ही नहीं गया।
ये भी पढ़ें- अब यूट्यूब पर नहीं होंगे प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन और सत्संग? जानें
ब्रह्म मुहूर्त-
इसके साथ ही सुबह उठने के लिए बहुत सारे फायदे होते हैं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त को हिंदू धर्म में सबसे शुभ माना जाता है और पूजा करने से बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा सुबह जल्दी उठने से तनाव कम रहता है और इंसान के जीवन में आत्मिक शांति का भाव भी बना रहता है।
ये भी पढ़ें- Navratri खत्म होने से पहले ज़रुर करें ये उपाय, धन की कभी नहीं होगी कमी
