Success Formulas of Ratan Tata: साल 2091 से साल 2012 तक टाटा ग्रुप का नेतृत्व करने वाले रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं, उनके विजनरी नेतृत्व ने टाटा ग्रुप में टेटली, जगुआर लैंड रोवर और कोरस जैसी रणनीतिक अधिग्रहण के साथ वैश्विक स्तर पर विस्तार किया है और आईटी, दूरसंचार जैसे अलग-अलग क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। साल 2022 में रिटायरमेंट लेने के बाद भी वह आखिरी समय तक सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते रहे। उन्होंने बहुत से नए स्टार्टअप और शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहित किया। उनकी मोटिवेशनल बातों से हर किसी को आगे बढ़ने की सीख मिलती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फॉर्मूले लेकर आए हैं, जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं।
जीवन में तेज चलना-
रतन टाटा के मुताबिक, अगर आप जीवन में तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। लेकिन अगर आप जीवन में दूर चलना चाहते हैं तो किसी के साथ चलें। लोहे को कोई भी कष्ट नहीं पहुंचा सकता है, लेकिन इसकी खुद की जंग इसे खराब कर सकती है।
सही फैसला-
इसी तरह किसी भी व्यक्ति के खुद के माइंडसेट के अलावा कोई भी खत्म नहीं कर सकता। “मैं सही फैसला लेने में विश्वास रखता हूं, पहले मैं फैसला लेता हूं, उसके बाद लिए गए फैसलों को सही बनाता हूं।” इसके साथ ही अवसर के पैदा होने और उनके आपके पास आने का इंतजार ना करें, अपने अवसर को खुद बनाएं।
ये भी पढ़ें- क्या है ओकरा वॉटर? ये अच्छी स्कीन और वज़न घटाने में करता है मदद? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
सबसे बड़ा खतरा-
सबसे बड़ा खतरा होता है, किसी खतरे को मोल ना लेना। फेल होने के लिए तेज़ी से बदलती इस दुनिया में एक मात्र रणनिति, किसी तरह के खतरे को ना उठाना है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए उच नीच दोनों होना जरूरी है। क्योंकि इसीजी में भी एक सीधी लाइन का मतलब यही होता है, कि हम जिंदा नहीं है। चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ और लचीला बने, क्योंकि वह सफलता की आधारशिला है।
ये भी पढ़ें- Small Nap: दोपहर के खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानें कारण और उपाय
