भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर तेज़ी से फैलता नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 30 मई 2025 तक देश में कुल 2710 सक्रिय कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 5 दिनों में ही 1700 से अधिक नए केस सामने आए हैं, जो कि चिंताजनक संकेत हैं। इससे पहले एक सप्ताह में केवल 752 मामले रिपोर्ट किए गए थे।
किन राज्यों में मिले कितने मामले?
देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज किए गए मामलों में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे आगे हैं।
- केरल: 1147
- महाराष्ट्र: 424
- दिल्ली: 294
इसके अलावा अन्य राज्यों की स्थिति इस प्रकार है:
आंध्र प्रदेश (16), अरुणाचल प्रदेश (3), असम (2), चंडीगढ़ (1), छत्तीसगढ़ (3), गोवा (7), गुजरात (223), हरियाणा (20), जम्मू कश्मीर (4), कर्नाटक (148), मध्य प्रदेश (10), मिजोरम (2), ओडिशा (5), पुडुचेरी (35), पंजाब (4), राजस्थान (51), तमिलनाडु (148), तेलंगाना (3), उत्तराखंड (2), उत्तर प्रदेश (42), पश्चिम बंगाल (116)।
सक्रिय मामले और मौतों में इजाफा
कुछ राज्यों में सक्रिय मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है:
- केरल: +355
- महाराष्ट्र: +153
- दिल्ली: +24
मौतों के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में एक महिला की कोरोना से मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में 4 और कर्नाटक में 1 नई मौत दर्ज की गई है।
सबसे ज्यादा ठीक हुए मरीज
अब तक सबसे अधिक मरीज निम्नलिखित राज्यों में ठीक हुए हैं:
- महाराष्ट्र: 8,29,849
- केरल: 6,84,927
- आंध्र प्रदेश: 2,32,635
अब तक की कुल मौतें
कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक मौतें इन राज्यों में हुई हैं:
- महाराष्ट्र: 1,48,606
- कर्नाटक: 40,412
- तमिलनाडु: 38,086
हालिया नए मामले (19 मई के बाद)
19 मई 2025 के बाद जिन राज्यों में नए मामले सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं:
आंध्र प्रदेश (4), छत्तीसगढ़ (1), गोवा (1), गुजरात (76), हरियाणा (8), कर्नाटक (34), मध्य प्रदेश (2), राजस्थान (11), तमिलनाडु (3), तेलंगाना (1)।
यह भी पढ़े: अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद