ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के खेलने रांची गए विराट कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर भी गए। रिंग रोड पर बने सिमलिया फार्म हाउस में विराट ने धोनी की बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती की। विराट ने इंस्टाग्राम पर उस खूबसूरत पल का वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा- ‘जीवा से फिर मिला। इस मासूम के साथ कितने सुकूनभरे पल रहे।
जीवा के साथ लॉन में बैठे विराट जीवा से पूछते हैं कौन किया..? इस पर जीवा बार-बार पूछती है – कौन किया.. कौन किया..? विराट बोलते हैं जीवा ने किया। जीवा कहती है बिल्ली ने किया और जीवा म्याऊं-म्याऊं करने लगती है। आखिर में विराट भी म्याऊं -म्याऊं की आवाज से उसे डराने लगते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी धोनी के धर पहुंचे।
https://www.youtube.com/watch?v=Y2vqddfhivM