यूपी के फतेहपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए हैं। दरअसल अनुसुईया देवी नाम की एक महिला सामने आई है जिसके शरीर से रोज़ाना लोहे की कील निकल रहीं हैं। ये कील देखने में सुई जितनी पतली हैं और रोज़ महिला के शरीर से निकलती हैं।
अनुसुईया के मुताबिक, साल 2012 से उसे ये बीमारी है और उसके पैरों से रोज़ाना दो से चार कील निकलती हैं। डॉक्टरों ने जब उसका एक्सरे किया तो वे भी चौंक गए, क्योंकि एक्सरे में भी उसके शरीर में लोहे की ढेर सारी कील नज़र आ रहीं हैं। महिला के अनुसार, शरीर के जिस हिस्से से कील निकलती है पहले वहां फोड़ा हो जाता है और ज़ख्म के फूटने पर कील निकलती है।
https://www.youtube.com/watch?v=1npimaWZAdw