टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का की एक्टिंग के कायल हो गए है। फिल्म परी देखने बाद विराट कोहली ने अनुष्का की जमकर तारिफ की है। विराट ने ट्विटर पर अनुष्का के काम की काफी सराहना की है। विराट ने ट्वीट में लिखा- पिछली रात फिल्म परी देखी। यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। पिछले कुछ समय से मैनें इससे बेहतर कई फिल्म नहीं देखी। मुझे तुम पर गर्व है अनुष्का शर्मा।
2 मार्च को फिल्म परी रिलीज हुई है। विराट की तरह क्रिटिक्स ने भी फिल्म को और अनुष्का के काम को सराहा है। फिल्म परी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। शादी के बाद अनुष्का की यह पहली फिल्म है जो पर्दे पर रिलीज हुई है। इसी कारण से अनुष्का और विराट के लिए यह फिल्म बेहद खास है। विराट इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद विराट ने भी अनुष्का की तारीफ करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर को शेयर कर अनुष्का की तारीफ की थी और अक्सर सोशल मीडिया पर ‘परी’ फिल्म का प्रचार करते दिखते हैं।
परी फिल्म प्रोसित रॉय डायरेक्ट की है। फिल्म इंडिया के साथ ब्रिटेन में भी रिलीज हुई है। एक प्रोड्यूसर के रूप में अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले एनएच 10 और फिलोरी फिल्मों को अनुष्का प्रोड्यूस कर चुकी है। अनुष्का शर्मा की कई फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। अनुष्का पहली बार वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा में नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं शाहरूख खान की फिल्म जीरो में भी अनुष्का मुख्य किरदार में हैं।