बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा हॉलीवुड में बिखेर रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्टेड रहती है। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। यह फोटो उनकी बचपन की है, इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उनके पिता और उनकी मां मधु मालती भी नजर आ रही है।
इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- काफी पुरानी याद ताजा करने जा रही हूं। मम्मी, डैडी और मैं… मैंने अब तक यह तस्वीर कभी नहीं देखी थी। इस तस्वीर में दीवार पर एक स्केच लगी हुई है, जोकि मेरे डैड ने बनाई है। वह एक सर्जन होने के साथ साथ एक क्रिएटिव इंसान भी थे। फिल्मों की बात करे तो प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के साथ ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में काम किया था
https://www.youtube.com/watch?v=soup0ehCqv4