मैना कटारिया
Men’s Hockey Wold Cup 2023 भारत की मेजबानी में उड़ीसा में आज से यानी 13 जनवरी से खेला जा रहा है, हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना स्पेन से होगा जिसे लेकर दर्शक बेहद उत्साहित और जोश में दिख रहे हैं, भारतीय टीम के पास 48 साल बाद एक बार फिर मौका है कि वह दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीत इतिहास रचे।
An electrifying set of matches awaits you on the first day of the FIH Odisha Hockey Men’s World Cup 2023 Bhubaneswar-Rourkela. #IndiaKaGame #HockeyIndia #HWC2023 #StarsBecomeLegends pic.twitter.com/bIREMtnFUU
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन(FIH) के द्वारा पुरूष हॉकी विश्व कप(Men’s Hockey wold cup) 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है, टूर्नामेंट के मैचों की शुरुआत 13 जनवरी से उड़ीसा में होगी। जिसमें भारतीय हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में स्पेन से मुकाबला करेगी हॉकी वर्ल्ड कप का यह 15वां सीजन है और अभी तक भारत केवल एक बार ही हॉकी वर्ल्ड कप जीत पाया है। सन 1975 में भारत ने मलेशिया में हुए हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान की टीम को हराकर जीत का ताज अपने नाम करते हुए इतिहास रचा था, जिसके बाद अब 48 साल बाद मौका मिला है कि वर्ल्ड कप जीत एक बार फिर इतिहास रचे। भारतीय टीम 8 बार ओलंपिक चैंपियन रह चुकी है वही हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
भारत में कहां खेला जाएगा मैच-
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन(FIH) पुरूष हॉकी विश्व कप(Men’s Hockey worldcup) 2023 के सभी मैचों का आयोजन भारत के उड़ीसा राज्य में किया जा रहा है, इस बार वर्ल्ड कप में कुल 16 देशों के बीच मुकाबला होगा और आज हॉकी वर्ल्ड कप का पहला मैच दोपहर 1 बजे दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना के बीच भुवनेश्वर के कालिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा वहीं आज शाम 7 बजे भारत और स्पेन का आमना सामना होगा।
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर उर्वशी रौतेला हुई ट्रोल, शेयर की थी अस्पताल की फोटो
इस बार भारतीय हॉकी टीम में हरमनप्रीत सिंह(कप्तान), पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, अमित रोहितास, नीलम संजीव, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलेंगे।
इंडियन प्लेइंग 11 में शुभमन गिल की जगह रुतुराज को चाहते हैं वसीम जाफर?