Republican Day: हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस भारतीयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। यह भारत के लोकतंत्र होने के और उसके संविधान के निर्माण की याद दिलाता है यह हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि आज से 74 साल पहले 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। संविधान ने हमारे भारत को एक लोकतंत्र बनाया है, इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर वर्ष 26 जनवरी को परेड होती है और यह परेड राजपथ से शुरू होकर इंडिया गेट तक जाती है। 74 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए गूगल ने भारतवासियों के लिए ने एक डूडल जारी किया है।
देखिए यह डूडल-
View this post on Instagram
किसने किया इस डूडल का निर्माण-
इस वर्ष के इस डूडल का डिजाइन गुजरात के एक कलाकार पार्थ कोथेकर ने बनाया है। आज की Doodle का डिजाइन हाथ से काटे गए कागज़ से तैयार की गई है, गणतंत्र दिवस की परेड को कई तत्वों जैसे इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, सीआरएफपी मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार सहित कई डिजाइन में दर्शाया गया है।
Amity University की साइकोलॉजी की छात्रा ने लगाई फांसी, डिप्रेशन का थी शिकार
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस डूडल को बनाने वाले पार्थ कोथेकर इसके पीछे की प्रेरणा के बारे में बताया उनका कहना है कि उनकी प्रेरणा भारत का एक चित्र बनाने की थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर जो परेड होती है वह विनम्र और विशाल है। मैं इन सभी एक साथ बुनना चाहता था, इसी प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए, यह डूडल बनाया गया है।
COVID-19 Vaccination : दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड-19 वैक्सीनेशन से जुड़े मामले पर सुनाया बड़ा फैसला