अक्सर आप अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए अपने घर में हरे-भरे पौधे लगाते हैं, उन पौधों में अधिक व्यक्ति के घरों में मनी प्लांट का पौधा देखने को मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट केवल सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि अनेक प्रकार के फायदे भी देता है। मनी प्लांट एक लोकप्रिय हाउस प्लांट है जो की हवा को शुद्ध करता है साथ ही सुखदायक वातावरण भी बनाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। भूल से भी मनी प्लांट को घर के बाहर ना लगाएं घर के बाहर लगाने से मनी प्लांट दूसरों की नकारात्मकता से प्रभावित होकर सूख जाता है।
साल 2023 के अंत में केतु करेगा इन राशियों में प्रवेश, जानिए कौन-सी हैं ये राशियां
मनी प्लांट की सही दिशा-
आप मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के आग्नेय कोण यानी कि दक्षिण पूर्व में ही लगाएं। ऐसी मान्यता है कि अग्नि कोण के देव गणेश जी है और गणेश जी सभी दुख बाधाओं को दूर करते हैं। यदि आप मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाते हैं तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि के साथ धन की भी बढ़ोतरी होती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
किस दिन लगाना चाहिए मनी प्लांट का पौधा-
घर में मनी प्लांट का पौधा होना बेहद शुभ माना गया है ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट देवी लक्ष्मी को अति प्रिय होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लगाने का एक शुभ दिन है। यदि शुभ दिन या शुभ मुहूर्त में आप अपने अधिकतर कार्य को करते हैं तो उसका फल भी सकारात्मक होता है। मनी प्लांट के पौधे को घर में शुक्रवार को लगाना शुभ माना जाता है। असल में यह दिन देवी लक्ष्मी का होता है ऐसे में शुक्रवार के दिन पौधा लगाने से घर में धन की बढ़ोतरी होती है। यदि आपके घर में पहले से ही मनी प्लांट है और आपने उसे शुक्रवार के दिन नहीं लगाया था, तो ऐसे में कोई नया पौधा लेकर उसे शुक्रवार के दिन ही लगाएं।
Vidur Niti: यदि आपके अंदर ये 4 लक्षण है, तो आप कोई साधारण मनुष्य नहीं है