भोजपुरी इंडस्ट्री में जानी- मानी हस्ती अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं, कि अभिनेत्री ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा ने आत्महत्या की हैं, आकांक्षा दुबे अब भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ इस दुनिया को भी अलविदा कह चुकी है।
आज ही हुआ सॉन्ग रिलीज-
आज यानी 26 मार्च को ही भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का नया गाना आरा कभी हारा नहीं रिलीज हुआ है। आकांक्षा के फैन्स के लिए यब विश्वास करना बेहद ही मुश्किल हैं, कि आकांक्षा को उन्होंने आज एक नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया को छोड़ के जा चुकी हैं, अभिनेत्री ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। भोजपुरी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री के ऐसे कदम उठाने के भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में है, इस खबर से सभी को इससे बड़ा झटका लगा। आकांक्षा तीन साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं, आकांक्षा के माता-पिता उसे एक आईपीएस (IPS) अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन बचपन से ही आकांक्षा का झुकाव डांस और एक्टिंग में था। अभिनेत्री अपने इस पैशन को फॉलो किया और फिल्मी दुनिया में एनर्टी ली। आकांक्षा ने मुंबई से ही अपनी पढ़ाई पूरी की जिसके बाद उन्होंने अपना करियर फिल्मी दुनिया में शुरू किया।
फिल्म ‘ऑपरेशन मेफेयर’ में अंजलि शर्मा ने मचा दी धूम
17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में अपना करियर शुरु किया। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया जबकि उन्हें कई बार उन्हें रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2018 में अभिनेत्री आकांक्षा डिप्रेशन का भी शिकार हुई जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से बना। लेकिन आकांक्षा की मां की बदौलत उन्होंने दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। भोजपुरी इंडस्ट्री में वापसी करने के बाद अभिनेत्री सफलताओं की ऊँचाई को छूआ।
Mouni Roy लाल ड्रेस पहन नए लुक में आई नजर, लग रही हैं गजब की बला